आयशा चौधरी की जिंदगी पर बनी है फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’, ये है असल कहानी !

    आयशा चौधरी की जिंदगी पर बनी है फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’,

    आयशा चौधरी की जिंदगी पर बनी है फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’, ये है असल कहानी !

    लम्बे इतंजार के बाद प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर सामने आया है। इस फिल्म को डायरेक्टर शोनाली बोस ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज़ से पर्दे पर उतारा है। फिल्म में प्रियंका और फरहान अख्तर दो टीनएज बच्चे रोहित सराफ और ज़ायरा वसीम के पेरेंट्स बने है। फिल्म में ज़ायरा आयशा चौधरी का किरदार निभा रही हैं। वैसे ये वही आयशा है जो देश के लिए प्रेरणा बन गई। ‘द स्काई इज पिंक’ उसी आयशा की कहानी है।

    आयशा चौधरी की जिंदगी पर बनी है फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’, ये है असल कहानी !

    दिल्ली के निरेन चौधरी और अदिति चौधरी के घर 27 मार्च 1996 को जन्मी आयशा अपनी पैदाइश से ही immune deficiency disorder से पीड़ित थी। इस गंभीर बीमारी की वजह से 6 महीने की आयशा का बोन मेरो ट्रांसप्लांट किया जाता है। लेकिन उस समय आयशा के पेरेंट्स को भी नहीं पता होता कि इस ट्रांसप्लांट का बुरा असर ये होता है कि बड़ी होती आयशा को pulmonary fibrosis नाम की गंभीर बीमारी हो जाती है। इस इलनेस की वजह से आयशा के फेफड़े काम करना बंद कर देते हैं।

    आयशा चौधरी की जिंदगी पर बनी है फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’, ये है असल कहानी !

    इस गंभीर बिमारी से जूझती आयशा हिम्मटी नहीं हारती और 13 साल की उम्र में ही जिंदगी को इतना करीब से समझ जाती हैं कि बड़े मंचों पर बोलने लगती हैं। आयशा इतनी छोटी उम्र में ही मोटिवेशनल स्पीकर बन जाती हैं। मौत करीब थी लेकिन लोगों को अपनी बातों से जीवन देती रही। इसके बाद भी आयशा ने इस छोटी उम्र में ही My Little Epiphanies, नाम की किताब लिख डाली। खास बात ये है कि ये किताब उनकी डेथ से ठीक एक दिन पहले 23 जनवरी 2015 को पब्लिश हुई और 24 जनवरी को आयशा इस दुनिया को छोड़ गई।

    आयशा चौधरी की जिंदगी पर बनी है फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’, ये है असल कहानी !

    इसी कहानी को फिल्म द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, रोहित सराफ और ज़ायरा वसीम पर्दे पर दिखाने वाले हैं। फिल्म को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है जो 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।