प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में आएंगी नजर?

    प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में आएंगी नजर?

    प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में आएंगी नजर?

    प्रियंका चोपड़ा अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर कम ही बात करती हैं। लेकिन उनके आने वाले प्रोजेक्स की खबरें फिर भी सामने आ ही जाते हैं। एक इंटरनेशनल न्यूज पोर्टल के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा 'मैट्रिक्स 4' में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा से बातें फाइनल स्टेज पर हैं। अगर सब सही रहता है तो प्रियंका कियानू रीव्ज के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

    'मैट्रिक्स' सीरीज ने दुनिया भर में धूम मचाई है। भारत में भी लोगों ने इस सीरीज को काफी पसंद किया है। अब प्रियंका के फिल्म में आने से भारत में इस फिल्म को देखने की दिलचस्पी और भी बढ़ जाएगी। फिल्म की कास्ट फिलहाल फाइट ट्रेनिंग ले रही है और जल्द ही फिल्म नॉर्दन कैलिफॉर्निया में शूट होगी। 'मैट्रिक्स 4' को लाना वचाउस्की डायरेक्ट कर रहे हैं।

    प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। फिल्म में जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी अहम भूमिका में थे। फिल्म ने काफी तारीफ बटोरी थीं। वैसे प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक और फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी हैं। इसके अलावा प्रियंका के पास हॉलीवुड का भी एक प्रोजेक्ट है। ये नेटफ्लिक्स की एक सुपरहीरो फिल्म होगी। फिल्म का नाम 'वी केन भी हीरोज' है।