प्रियंका चोपड़ा बनेंगी मेकअप गुरू, 2020 में लॉन्च करेंगी अपना ब्रांड!

    प्रियंका चोपड़ा बनेंगी मेकअप गुरू, 2020 में लॉन्च करेंगी अपना ब्रांड!

    प्रियंका चोपड़ा बनेंगी मेकअप गुरू, 2020 में लॉन्च करेंगी अपना ब्रांड!

    इंटरनेशनल फेम बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने म्यूजिक, बॉलीवुड, हॉलीवुड, डिजीटल और प्रोड्यूसिंग इन सबमें हाथ आजमा लिया है। उन्हें जो कुछ अच्छा लगता है वो उसे कर लेती हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा अब उनका नाम लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजों के लिए भी सामने आ रहा है। वो अगले साल 2020 में अपना फैशन ब्रांड शुरू कर सकती हैं। उनके इस ब्रांड में वो लिप कलर्स, मस्कारा, फाउंडेशन और हाइलाइटर्स वगैरह होगें। इसके अलावा वो ऑर्गनिक स्किनकेयर भी पेश करेंगे।

    मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स ने बताया, ''प्रियंका इस पर पिछले काफी समय से काम कर रही हैं। वो उब्टन इस्तेमाल करने में काफी विश्वास करती हैं, जो मुल्तानी मिट्टी, एलो वेरा, शहद, हल्दी और दही से बना हो। ये आइडिया उन्हें तब आया जब उन्होंने DIY के कुछ वीडियोज की और उनके घरेलू नुस्खे ऑनलाइन काफी पॉपुलर हुए। इसलिए उन्होंने ये शुरू करने का सोचा। जिससे घरेलू स्किनकेयर तकनीक भारत से दुनिया तक पहुंच सके।

    प्रियंका को वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन किया है। ये एक नेटफ्लिक्स की सुपरहीरोज फिल्म है। इस फिल्म का नाम We Can Be Heroes है। इसके अलावा बॉलीवुड की फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। इसे सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी होंगे।