सेफ हैंड्स चैलेंज: प्रियंका चोपड़ा ने हाथ धोते हुए गाया निक का गाना, अमिताभ बच्चन और परिणीति को किया नॉमिनेट

    सेफ हैंड्स चैलेंज: प्रियंका चोपड़ा ने हाथ धोते हुए गाया निक का गाना

    सेफ हैंड्स चैलेंज: प्रियंका चोपड़ा ने हाथ धोते हुए गाया निक का गाना, अमिताभ बच्चन और परिणीति को किया नॉमिनेट

    कोरोनावायरस के कहर के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने सेफ हैंड्स चैलेंज लिया है। इसके लिए उन्होंने एक वीडियो बनाई और बताया कि 20- 25 सेकेंड तक हाथ धोने चाहिए। इस वीडियो में प्रियंका हाथ धोते हुए इंग्लिश में गाना गा रही हैं और ये गाना उनके पति निक जोनस ने लिखा है। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने ये चैलेंज अमिताभ बच्चन और अपनी बहन परिणीति चोपड़ा को भी दिया है।

    WHO से मिला सेफ हैंड्स चैलेंज
    प्रियंका चोपड़ा ने बीती रात इंस्टाग्राम लाइव पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक्सपर्ट से बात की थी। जिसमें कोरोनावायरस से जुड़ी सावधानियों और अफवाहों पर बात की। प्रियंका ने अपनी पोस्ट में डॉ टेड्रॉस का जिक्र किया है जिनसे उन्हें ये चैलेंज मिला, इसलिए प्रियंका ने ये वीडियो पोस्ट की है। वैसे दीपिका पादुकोण पहली इंडियन सेलेब थीं जिन्होंने सबसे पहले सेफ हैंड चैलेंज लिया था।

    प्रियंका ने भी कोरोनावायरस के फाइटर्स का किया था सम्मान
    भारत में लगे जनता कर्फ्यू के दौरान पीएम मोदी ने कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में थाली या ताली बजाने के लिए कहा था। प्रियंका और निक होली सेलीब्रेशन के बाद ही यूएस वापस लौट गए थे। प्रियंका ने वहीं से अपने घर की बालकॉनी पर खड़े होकर कोरोना के हीरोज का हौसला बढ़ाया था।

    सेफ हैंड्स चैलेंज: प्रियंका चोपड़ा ने हाथ धोते हुए गाया निक का गाना, अमिताभ बच्चन और परिणीति को किया नॉमिनेट

    प्रियंका को वर्कफ्रंट की बात करें तो वो द व्हाइट टाइगर नाम की नोवल पर बन रही फिल्म में वो राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। पिछली बार उन्हें फिल्म द स्काई इज पिंक में देखा गया था।