प्रियंका चोपड़ा बनना चाहती हैं भारत की प्रधानमंत्री, और निक जोनस को बनाना चाहती हैं राष्ट्रपति !

    प्रियंका चोपड़ा बनना चाहती हैं भारत की प्रधानमंत्री

    प्रियंका चोपड़ा बनना चाहती हैं भारत की प्रधानमंत्री, और निक जोनस को बनाना चाहती हैं राष्ट्रपति !

    मिस वर्ल्ड से लेकर बॉलीवुड तक, और फिर हॉलीवुड में अपना नाम बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक नए एम्बिशन का खुलासा किया है। प्रियंका ने कहा है कि वो भारत के प्रधानमंत्री के पद के लिए इलेक्शन लड़ना चाहेंगी। 

    अपनी और निक जोनस की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के बारे में प्रियंका ने कहा कि वो दोनों ‘बदलाव लाना चाहते हैं’। ‘मैं भारत के प्रधानमंत्री के पद के लिए इलेक्शन लड़ना चाहूंगी। मैं निक को राष्ट्रपति पद की दौड़ में देखना चाहती हूं’ प्रियंका ने द सन्डे टाइम्स को बताया।

    प्रियंका ने कहा, ‘मुझे राजनीति से जुड़ी चीज़ें पसंद नहीं हैं, लेकिन मैं जानती हूं कि हम दोनों बदलाव लाना चाहते हैं। कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए’।

    प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपनी ज़िन्दगी में अराजनीतिक बने रहने की बहुत कोशिश की है क्योंकि वो ‘इंसानियत को सेलिब्रेट’ करना पसंद करती हैं।

    प्रियंका ने इस फैक्ट से इनकार नहीं किया कि निक जोनस भी वाइटहाउस में रहने के लिए अपनी रॉकस्टार वाली ज़िन्दगी छोड़ सकते हैं और वो काफी अच्छे लीडर बनेंगे। उन्होंने कहा, ‘उन्हें फेमिनिस्ट शब्द इस्तेमाल करने से कोई दिक्कत नहीं होती और मुझे ये बहुत पसंद है’।