प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे की 2020 की शुरुआत, वीडियो शेयर कर बताया कैसा उनका था पिछला साल

    प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे की 2020 की शुरुआत

    प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे की 2020 की शुरुआत, वीडियो शेयर कर बताया कैसा उनका था पिछला साल

    साल 2020 आ गया है और ऐसे में आम लोग हों या सेलेब्स सभी इस साल का जोर शोर से स्वागत कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। उन्होंने 2020 का स्वागत करते हुए एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें 2019 की सारी अच्छी यादें हैं। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ''एक और साल एक और गिफ्ट। इंतजार नहीं कर सकती कि 2020 के पिटारे में क्या है। भगवान और बाकी उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने मेरी जिंदगी में खुशियां भरी हैं।"

    प्रिंयका की इस वीडियो में उनके कई मोमेंट्स की झलक है। जैसे गाला, कान्स जैसे फेस्टिवल्स और उनकी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' भी है। निक के साथ उन्होंने जो टाइम बिताया वो भी इस वीडियो में शामिल है। ये वीडियो आप यहां देखिए।

    प्रिंयका चोपड़ा ने काफी लंबे समय बाद 'द स्काई इज पिंक' से फिल्मों में वापसी की थी। इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीस भी अहम रोल में थे। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब प्रियंका राजकुमार राव के साथ फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी। पिछले दिनों प्रियंका ने दिल्ली में इस फिल्म की शूटिंग भी की थी।