प्रियंका चोपड़ा के नए मेहमान का परिणीति ने किया नामकरण, साथ में खूब मस्ती कर रही हैं दोनों बहनें !

    प्रियंका चोपड़ा के नए मेहमान का परिणीति ने किया नामकरण !

    प्रियंका चोपड़ा के नए मेहमान का परिणीति ने किया नामकरण, साथ में खूब मस्ती कर रही हैं दोनों बहनें !

    प्रियंका चोपड़ा के परिवार में एक नया सुपर-क्यूट मेहमान आ गया है। जी हां, इस बेहद क्यूट मेहमान के साथ प्रियंका की ख़ुशी देखने लायक है। प्रियंका की कज़िन बहन, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आज सुबह इस मेहमान के साथ फोटो शेयर की। 

    दरअसल, प्रियंका ने एक नया पप्पी (मतलब, कुत्ते का बच्चा) खरीदा है। इस पप्पी का नाम रखा गया है बेली चोपड़ा। ये नाम परिणीति ने खुद रखा है।

    उन्होंने ट्विटर पर, बेली के साथ, अपनी और प्रियंका की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मिलिए, बेली चोपड़ा से ! और किसी भी पंजाबी फैमिली की तरह मैंने, यानी उसकी आंटी ने, उसका नाम रखा है !!’ 

    आपको बता दें कि प्रियंका को पेट्स से बहुत प्यार है। उनके पास पूच नासल का एक डॉग भी है, जिसका नाम डायना है। प्रियंका के इस कुत्ते का इन्स्टाग्राम पर अपना अकाउंट भी है, जिसका नाम ‘डायरीज ऑफ़ डायना’ है और इसे 93 हज़ार से ज्यादा लोग फॉलो भी करते हैं।

    इसी साल एक खबर बहुत चर्चा में थी कि प्रियंका ने डायना को 36,000 रूपए की जैकेट पहनाई है। वैसे, इससे एक बात तो तय है कि प्रियंका के इन बच्चों का स्टाइल, इनकी मम्मी से जितना ही कमाल है। प्रियंका और परिणीति की बॉन्डिंग बहुत कमाल की है।

    ये दोनों बहनें अक्सर साथ में मस्ती करती दिखती हैं। 

    आज सुबह ही प्रियंका ने परिणीति के साथ एक इन्स्टा-स्टोरी भी पोस्ट की। इसमें दोनों बहनों की मस्ती बिल्कुल आम बहनों जैसी ही खूबसूरत है।