प्रियंका चोपड़ा ने इस खूबसूरत वीडियो के साथ पति निक जोनस को किया बर्थडे विश, देखिये

    प्रियंका चोपड़ा ने इस खूबसूरत वीडियो के साथ पति निक जोनस को किया बर्थडे विश

    प्रियंका चोपड़ा ने इस खूबसूरत वीडियो के साथ पति निक जोनस को किया बर्थडे विश, देखिये

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बनी रहती हैं। वो अक्सर पति निक जोनस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन आज मौका कुछ खास है। दरअसल, आज निक अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं।ऐसे में प्रियंका ने एक खूबसूरत वीडियो के साथ उन्हें बर्थडे विश किया। वीडियो में मस्ती करते निक के साथ कुछ जगह प्रियंका चोपड़ा भी नज़र आ जायेंगी।

    देखिये-

    इस खूबसूरत वीडियो पर कैटरीना कैफ, हुमा कुरैशी ने भी निक को बर्थडे विश का कमेन्ट किया है। वहीं फैंस ने निक को इंटरनेशनल जीजू बोल कर बधाइयाँ दी हैं।

    प्रियंका लंबे वक़्त से अमेरिका में हैं और लगातार सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के टच बनी रहती हैं। प्रियंका और निक इस साल मार्च में होली सेलिब्रेट करने भारत आये थे। उसके बाद दुनियाभर में तेजी से फैले कोरोना वायरस की वजह से प्रियंका लंबे वक़्त से भारत नहीं आ पाई हैं। वहीं वो इस समय को पति निक, अपने पालतू जानवर और वर्कआउट करने में बिता रही हैं।