प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर नाम से इसलिए हटाया 'चोपड़ा जोनस', अब स्पेलिंग में भी कर सकती हैं बदलाव

    प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर नाम से इसलिए हटाया 'चोपड़ा जोनस'

    प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर नाम से इसलिए हटाया 'चोपड़ा जोनस', अब स्पेलिंग में भी कर सकती हैं बदलाव

    प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही सोशल मीडिया पर अपने नाम से सरनेम हट दिए। उन्होंने अपना शादी से पहले का सरनेम चोपड़ा और शादी के बाद का सरनेम जोनस दोनों ही हटा दिए। इसके बाद से दोनों के अलग होने की अफवाहें उड़ने लगीं। प्रियंका चोपड़ा ने हालांकि इन सभी अफवाहों को गलत बताया है।

    सरनेम हटाने के पीछे एस्ट्रोलॉजिकल वजह बताई जा रही है। ये भी कहा जा रहा है कि प्रियंका अपने नाम की भी स्पेलिंग बदल सकत हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''वो प्रोफेशनल कारणों की वजह से अपने दोनों सरनेम हटा रही हैं। वो सिर्फ प्रियंका नाम ही चाहती हैं। और अब वो प्रियंका नाम की स्पेलिंग भी दूसरी तरह से करने वाली हैं। लगा रहा है कि ये एक एस्ट्रॉलोजिकल रीजन है।''


    बाकी दोनों के बीच सब ठीक है। यहां तक कि प्रियंका ने तो मजाक में बेबी प्लानिंग की बात भी कह दी। उन्होंने कहा, ''हम इकलौते ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। यही वजह है कि आज मैं सबके सामने बताना चाहती हूं कि मैं और निक बेबी प्लान कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा आगे कहती हैं, "आज रात हम जमकर दारू पिएंगे और कल सुबह तक सोएंगे।'' इसके बाद वे मजाक में आगे कहती हैं, "मैं बेबीसिट नहीं करना चाहती, मेरा मतलब है, किसी और से शादी कर लो।"

    जाहिर है प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ मस्ती मजाक में ये बातें कर रही थीं, लेकिन ये तो साफ है कि दोनों के बीच सब ठीक है और दोनों अलग होने नहीं जा रहे हैं।