सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई को म्यूजिक वीडियो में कास्ट करना कहते थे प्रोड्यूसर शाहज़ेब आजाद

    सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई को म्यूजिक वीडियो

    सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई को म्यूजिक वीडियो में कास्ट करना कहते थे प्रोड्यूसर शाहज़ेब आजाद

    सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। एक्टर के जाने के बाद उनसे जुड़े कई प्रोजेक्ट अधूरे रह गए हैं। क्या आप जानते हैं सिद्धार्थ, रश्मि देसाई के साथ एक म्यूजिक वीडियो पर काम करने वाले थे। इस बात का खुलासा म्यूजिक वीडियो प्रोड्यूसर शाहज़ेब आजाद ने किया। हाल में दिए एक इंटरव्यू शाहज़ेब ने बताया कि वो सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के साथ एक वीडियो पर काम करना चाहते थे। लेकिन एक्टर की डेथ ने इस प्रोजेक्ट को अधुरा छोड़ दिया।

    शाहज़ेब बताते हैं-"मैं रश्मि देसाई के साथ अपने अपकमिंग म्यूजिक के लिए सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बातचीत कर रहा था। लेकिन दुर्भाग्य से, ऐसा कभी नहीं होगा। सिद्धार्थ के आकस्मिक निधन ने हमें सदमे में छोड़ दिया है। मैं वास्तव में उनके फैंस को खुश करना चाहता था।"

    बता दें, रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को टीवी शो 'दिल से दिल तक' में देखा गया था। दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त थी। इसी शो के दौरान दोनों के नज़दीक आने की भी खबर थी। और यहीं से दोनों के बीच लड़ाई शुरू हुई। बाद में दोनों को बिग बॉस में फैंस ने खूब पसंद किया था। ऐसे में अगर ये जोड़ी साथ में किसी म्यूजिक वीडियो में नज़र आते तो बात कुछ और होती। अब ऐसा कभी नहीं हो सकता। सिद्धार्थ सिर्फ यादों में हैं। उम्मीद है उनका परिवार इस सदमे से जल्दी बाहर आ जाये।