क्या पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा हैं बी-टाउन के नए कपल?

    क्या पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा हैं बी-टाउन के नए कपल?

    क्या पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा हैं बी-टाउन के नए कपल?

    इन दिनों बॉलीवुड में आए दिन नए नए कपल की चर्चा होती रहती है। ब्रेकअप और लिंकअप की खबरें अक्सर ही सामने आती रहती हैं। ताजा अपडेट पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की है। दोनों की रिलेशनशिप में होने की खबरें आ रही हैं। दोनों पिछले कई दिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    दोनों ने एक साथ फिल्म वीरे की वेडिंग में साथ काम किया था। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा पुलकित और कृति को एक साथ वरुण शर्मा की जन्मदिन पार्टी में भी देखा गया था। ऐसी भी खबरें हैं कि जब पुलकित शूटिंग के सिलसिले में चेन्नई गए थे तब कृति ने उन्हें वहां पहुंचकर सरप्राइज कर दिया था।

    वैसे कृति से पहले पुलकित यामी गौतम को डेट कर रहे थे। काफी दिनों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उनका रिलेशनशिप आगे नहीं बढ़ पाया था और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। लेकिन इस नए रिश्ते के बारे में पुलकित और कृति ने कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। बता दें कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जल्द ही अनीस बज्मी की फिल्म पागलपंती में नजर आने वाले हैं।