आशिकी फिल्म के एक्टर राहुल रॉय को आया ब्रेन स्ट्रोक, आईसीयू में भर्ती
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: रोहित मौर्य (एडिटोरियल टीम)
आशिकी फिल्म के एक्टर राहुल रॉय इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। वो 28 नवंबर को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। जब वो कारगिल में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। ये स्ट्रोक उन्हें करीब 7 दिन पहले हुआ। पहले उन्हें कारगिल से श्रीनगर लाया गया और उसके बाद शनिवार को मुंबई शिफ्ट किया गया।
राहुल के बहनोई ने एबीपी न्यूज को बताया, ''उन्हें एतियातन आईसीयू में रखा गया है। घर की बात नहीं है।'' वहीं इंडियन एक्सप्रेस को भाई रोमीर सेन ने बताया कि वो रिकवर कर रहे हैं।
View this post on Instagram
52 साल के राहुल ने महेश भट्ट की फिल्म आशिकी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी। उन्होंने 1990 में इसी फिल्म से अपना डेब्यू किया था। राहुल ने बिग बॉस के पहले सीजन में भी हिस्सा लिया था और वो इसके विनर बनकर निकले थे। फिलहाल राहुल अपनी अगली फिल्म एलएसी- लाइव द बेटल की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में बिग बॉस 14 के निशांत सिंह मल्कानी भी नजर आएंगे। वो एक आर्मी ऑफिसर का रोल कर रहे हैं। वैसे हम राहुल के जल्द रिकवर होने की कामना करते हैं।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें
AK vs AK रिव्यू
अनुराग कश्यप ने सालों अनिल कपूर को दो फिल्में ऑफर की थीं, लेकिन बात नहीं बनी, इस बार बात बन गई है औ... और देखें