राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा का देहांत, आज होगा अंतिम संस्कार!

    राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा का देहांत

    राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा का देहांत, आज होगा अंतिम संस्कार!

    बॉलीवुड लीजेंड स्वर्गीय राज कपूर की बेटी और आन्त्रप्रेन्योर ऋतु नन्दा का मंगलवार को नई दिल्ली में देहांत हो गया। उनकी उम्र 71 साल थी। ऋतु नंदा, ऋष कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर की बहन थीं। रणधीर कपूर ने खुद इंडियन एक्सप्रेस को ये खबर कन्फर्म की। उन्होंने बताया, ‘आज सुबह ऋतु नंदा का देहांत हो गया। वो कैंसर से पीड़ित थीं। हम दिल्ली में हैं। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।’ 

    ऋतु का रिश्ता केवल बॉलीवुड के कपूर परिवार से ही नहीं, बच्चन परिवार से भी था। वो अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा बच्चन की सास भी थीं। 1948 में पैदा हुईं ऋतु आन्त्रप्रेन्योर थीं और लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस से जुड़ी हुई थीं। उनकी शादी स्वर्गीय इंडस्ट्रियलिस्ट राजन नंदा से हुई थी। ऋतु और राजन के बेटे निखिल नंदा की शादी, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता से हुई है। नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा, ऋतु के पोता-पोती हैं।

    2013 में ऋतु नंदा को कैंसर होने का पता चला था उसके बाद उनका ट्रीटमेंट अमेरिका में हुआ था। कई अवार्ड और सम्मान जीतने वालीं ऋतु का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी दर्ज है। उन्होंने एक ही दिन में 17,000 पेंशन पॉलिसी बेचीं थीं।