राज कुंद्रा केस: शक के दायरे में शिल्पा शेट्टी, पुलिस कर रही है मामले की जांच

    राज कुंद्रा केस: शक के दायरे में शिल्पा शेट्टी, पुलिस कर रही है मामले की जांच

    राज कुंद्रा केस: शक के दायरे में शिल्पा शेट्टी, पुलिस कर रही है मामले की जांच

    राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में मुंबई क्राइम ब्रांच को कई अहम सबूत मिले हैं। शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान राज के व्हाट्सएप चैट का खुलासा हुआ। इस चैट से पता चला कि राज 121 पोर्न वीडियो को 9 करोड़ रूपये की मोटी रकम में बेचने वाले थे। इस केस के सिलसिले में क्राइम ब्रांच की एक टीम ने शिल्पा और राज के बंगले पर भी छापा मारा। एक्ट्रेस से 6 घंटे पुछ्ताछ भी की गई।

    रिपोर्ट के मुताबिक 6 घंटे चली पूछताछ के दौरान राज और शिल्पा को आमने सामने बैठा कर जांच की गई। पुलिस को शक है कि शिल्पा, राज के इस काम के बारे में जानती थीं। वियान इंडस्ट्रीज से पोर्न कंटेंट के काम को आगे बढाया जा रहा था।  वहीं शिल्पा इस कंपनी की डायरेक्टर थीं जिन्होंने बाद में अपनी पोस्ट से रिजाइन कर दिया। पुलिस इस केस में शिल्पा के रोल के बारे में जांच कर रही है।

    बता दें, कोर्ट में पेशी के दौरान मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने चैट का खुलासा करते हुए राज कुंद्रा द्वारा 121 पोर्न वीडियो को 9 करोड़ रुपए में बेचने की बात भी कही। इसके अलावा एक ईमेल का भी ज़िक्र किया गया, जिसमें कुंद्रा की अश्लील वीडियो मेकिंग से जुड़े सभी नियम-कानून लिखे हुए हैं। राज और उनके साथी ने पोर्नोग्राफी के बिज़नस को‘ख्वाब’ नाम दिया था। फ़िलहाल मामले की जांच चल रही है। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इसमें शिल्पा शेट्टी का क्या रोल था।