लूडो: अनुराग बासु की फिल्म में लड़की बनकर कहर क्यों ढा रहे हैं राजकुमार राव?

    लूडो: लड़की बनकर कहर क्यों ढा रहे हैं राजकुमार राव?

    लूडो: अनुराग बासु की फिल्म में लड़की बनकर कहर क्यों ढा रहे हैं राजकुमार राव?

    अनुराग बासु की फिल्म 'लूडो' का पिछले ही हफ्ते एक पोस्टर रिलीज हुआ था। मल्टीस्टारर फिल्म के पोस्टर को देखकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। इस फिल्म के बारे में काफी पहले ही बज बन गया था, तब फिल्म के नाम का भी ऐलान नहीं हुआ था। अगर आप की एक्साइटमेंट कम पड़ने लग गई है तो यहां एक और सरप्राइज है।

    राजकुमार राव ने इस फिल्म से अपने दो लुक शेयर किए हैं। पहले लुक में तो आप उन्हें पहचान ही नहीं पाएंगे। वो एक लड़की बने हुए हैं जिसने हरे रंग का लंहगा पहना है। वहीं दूसरी फोटो में वो एक बाइक में बाल बढ़ा हुए टशन में नजर आ रहे हैं। बाइक की हेडलाइट पर एक मिथुन के कटआउट के साथ डायलॉग लिखा है- 'कोई शक'।

    राजकुमार के इन लुक्स को देखकर लग रहा है कि वो एक बार फिर छोटे शहर का किरदार निभा रहे हैं। पहले भी वो 'बरेली की बर्फी' और 'स्त्री' जैसी फिल्मों में छोटे शहर के कमाल के किरदार कर चुके हैं। फैंस उन्हें इन किरदारों में काफी पसंद करते हैं।

    राजकुमार राव की इस 'लूडो' फिल्म में उनके अलावा अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी और रोहित सुरेश सरफ हैं। ये फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास लूडो के अलावा और भी फिल्मे हैं। उनकी फिल्म 'शिमला मिर्ची' 3 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वो जाह्नवी कपूर के साथ 'रुही-अफ्जा' और प्रियंका चोपड़ा के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगे।