राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' के पीछे हैं ये खतरनाक असली कहानी !

    राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' के पीछे हैं ये खतरनाक असली कहानी !

    ओ स्त्री कल आना !

    राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री' का ट्रेलर हाल ही में आया है और इसे सभी ने पसंद भी किया है। इस ट्रेलर में टैलेंटेड राजकुमार राव और खूबसूरत श्रद्धा कपूर के अलावा बहुत फनी डायलॉग भी थे। ये ट्रेलर आपको हंसा-हंसा कर पागल कर देता है और आप ट्रेलर से लगने वाले डर को इग्नोर कर देते हैं।

    राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' के पीछे हैं ये खतरनाक असली कहानी !

    इस ट्रेलर में स्त्री की कहानी बताई गयी है, जो लड़को को उठाती है और उनके कपड़ें छोड़ देती है। स्त्री लड़कों को उनके नाम से पुकारती है और जो भी पीछे पलटकर देखता है, उसे उठाकर ले जाती है। माना जाता है कि स्त्री एक वैश्या की आत्मा है, जो प्यार की भूखी है।

    राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' के पीछे हैं ये खतरनाक असली कहानी !

    भले ही ये बहुत ट्रेलर मज़ेदार है, लेकिन फिल्म के पीछे की कहानी को इग्नोर करना थोड़ा मुश्किल है। जी हां, फिल्म स्त्री की कहानी 90s के समय में कर्नाटक में घटी एक घटना पर आधारित है। हम बात कर रहे हैं 'नाले बा' की !

    इस कहानी के मुताबिक, एक चुड़ैल 90s के समय में कर्नाटक में घूमा करती थी। वो लोगों के घर जाकर दरवाजे खटखटाती और लोगों को नाम से बुलाती। जो भी दरवाजा खोलता, वो मरा हुआ पाया जाता।

    इस बात से बचने के लिए वहां रहने वाले लोगों ने अपने घरों की दीवारों पर 'नाले बा' लिखना शुरू कर दिया। 'नाले बा' का कर्नाटक में मतलब है कल आना। इसे देखकर वो चुड़ैल चली जाती और अगले दिन फिर आती थी।

    राजकुमार और श्रद्धा की फिल्म में इस कहानी को सेम टू सेम नहीं उठाया गया है और इसे एक मज़ेदार और फनी ट्विस्ट दिया गया है।

    क्या आप फिल्म 'स्त्री' को देखने के लिए उत्साहित हैं?