राम कपूर के पिता अनिल कपूर का निधन, इन्होंने ही दी थी अमूल की टैगलाइन 'द टेस्ट ऑफ इंडिया'

    राम कपूर के पिता अनिल कपूर का निधन

    राम कपूर के पिता अनिल कपूर का निधन, इन्होंने ही दी थी अमूल की टैगलाइन 'द टेस्ट ऑफ इंडिया'

    बच्चे अच्छे लगते हैं सीरीयल के एक्टर राम कपूर के पिता अनिल कपूर का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सोमवार 12 अप्रैल को अंतिम सांसे ली थीं। वो एक बिजनेस टायकून थे।

    एक्टर ने अपने पिता के गुजरने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। दरअसल उन्होंने अमूल को थैंक्यू कहा है जिसमें अमूल ने एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ''आप हमेशा हमारे परिवार का हिस्सा रहोगे।''

    वहीं राम कपूर ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, ''इस श्रद्धांजलि के लिए स्पीचलेस हूं जो अमूल ने मेरे पिता को दी है। आप एक सच्चे लीजेंड थे डैड। मैं आपको बहुत मिस करता हूं। आपकी आत्मा का शांति मिले।''

    राम कपूर की गौतमी कपूर ने भी दिल छू जाने वाला इमोशनल नोट शेयर किया है।

    राम कपूर के पिता अनिल को बिली कहा जाता था। वो एडवरटाइजिंग कंपनी FCB ULKA के सीईओ थे। बता दें कि अमूल इस एडवरटाइजिंग एजेंसी का क्लाइंट था। राम कपूर के पिता ने ही अमूल की टैगलाइन 'अमूल: द टेस्ट ऑफ इंडिया' का इजात किया था, जो आज भी लोगों के दिमाग में तरो ताजा है।