राम कपूर ने फिर किया हैरान, ट्रांसफोर्मेशन के बाद अब इतने हो गए जवान !

    राम कपूर ने फिर किया हैरान, ट्रांसफोर्मेशन के बाद अब इतने हो गए जवान !

    राम कपूर ने फिर किया हैरान, ट्रांसफोर्मेशन के बाद अब इतने हो गए जवान !

    पिछले कुछ दिनों से लोगों को बुढ़ापे का चस्का लग गया है। ये सब फेस एप के जरिए हो रहा है। आम लोग ही नहीं सेलेब्स भी खूब इस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं और अपने बुढ़ापे की फोटो पोस्ट कर रहे हैं। लेकिन एक सेलीब्रेटी ऐसा है जिसने अपने बुढ़ापे की नहीं बल्कि जवान होने की फोटो पोस्ट की है।

    ये और कोई नहीं बल्कि अपना वजन कम करके सुर्खियों में आए राम कपूर हैं। उन्होंने फेस एप के जरिए यंग एज चैलेंज लेते हुए एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो काफी जवान दिख रहे हैं। राम कपूर की ये फोटो देखकर आपको शाहरुख के बेटे आर्यन याद आ सकते हैं। तो इस तरह राम कपूर इस ऐप का अलग ही इस्तेमाल किया है।

    राम कपूर हाल ही में तब सबको चौंका दिया जब इंस्टाग्राम पर 'बिफोर' और 'आफ्टर' फोटो पोस्ट की। 45 साल के राम कपूर ने अपना करीब 40 किलो वजन घटाया है।