अक्षय की राम सेतु से लेकर यश की लाल सिंह चड्ढा तक, इन 15 फिल्मों की रिलीज डेट्स आई सामने

    इन 15 फिल्मों की रिलीज डेट्स आई सामने

    अक्षय की राम सेतु से लेकर यश की लाल सिंह चड्ढा तक, इन 15 फिल्मों की रिलीज डेट्स आई सामने

    शनिवार को अक्षय कुमार और कैटरीना की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट का ऐलान हुआ। इसके बाद रविवार को फिल्म रिलीड डेट की जैसे झड़ी ही लग गई। एक के बाद एक अक्षय, रणवीर, आमिर, शाहिद, यश और रणबीर जैसे स्टार्स की बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट सामने आई। रामसेतु, लाल सिंह चड्ढा, जर्सी समेत कुल 15 फिल्मों की रिलीज डेट हमारे सामने आ चुकी है। यहां देखिए कौन सी फिल्म कब रिलीज हो रही है।

    1. सूर्यवंशी 
    अक्षय कुमार और कैटरीना की फिल्म सूर्यवंशी इसी साल 2021 में दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। ये फिल्म लगभग एक साल से बनकर तैयार थीं लेकिन थियेटर्स पूरी तरह न खुलने की वजह से मेकर्स इसे रिलीज नहीं कर रहे थे।

    अक्षय की राम सेतु से लेकर यश की लाल सिंह चड्ढा तक, इन 15 फिल्मों की रिलीज डेट्स आई सामने

    2. रामसेतु
    अक्षय की ही इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा भी नजर आएंगी। ये फिल्म भी इसी साल 2022 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

    अक्षय की राम सेतु से लेकर यश की लाल सिंह चड्ढा तक, इन 15 फिल्मों की रिलीज डेट्स आई सामने

    3. बंटी और बबली 2
    सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी स्टारर ये फिल्म 19 नवंबर 2021 को रिलीज हो रही है।

    अक्षय की राम सेतु से लेकर यश की लाल सिंह चड्ढा तक, इन 15 फिल्मों की रिलीज डेट्स आई सामने

    4. तड़प
    इस फिल्म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ तारा सुतारिया नजर आएंगी। फिल्म 3 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी।

    अक्षय की राम सेतु से लेकर यश की लाल सिंह चड्ढा तक, इन 15 फिल्मों की रिलीज डेट्स आई सामने

    5. 83
    इस साल क्रिसमस पर पहले लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इस पर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 ने कब्जा जमा लिया है। फिल्म इसी साल क्रिसमस पर 2021 में रिलीज होगी। 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड पर बनी ये फिल्म बनकर तैयार है।

    अक्षय की राम सेतु से लेकर यश की लाल सिंह चड्ढा तक, इन 15 फिल्मों की रिलीज डेट्स आई सामने

    6. जर्सी
    शाहिद कपूर इस फिल्म में एक क्रिकेटर का रोल कर रहे हैं और ये साउथ की फिल्म जर्सी का रीमेक है। इस फिल्म को आप 31 दिसंबर 2021 को देख पाएंगे।

    अक्षय की राम सेतु से लेकर यश की लाल सिंह चड्ढा तक, इन 15 फिल्मों की रिलीज डेट्स आई सामने

    7. पृथ्वीराज
    इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान की कहानी दिखाई जाएगी। अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद फिल्म के अहम किरदार हैं। मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं। ये मूवी 21 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।

    अक्षय की राम सेतु से लेकर यश की लाल सिंह चड्ढा तक, इन 15 फिल्मों की रिलीज डेट्स आई सामने

    8. लाल सिंह चड्ढा
    आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा पहले क्रिसमस पर रिलीज हो रही थी लेकिन अब ये फिल्म वैलेंटाइन डे पर खिसक गई है। यानी अब ये फिल्म 14 फरवरी 2022 के आसपास रिलीज होगी।

    अक्षय की राम सेतु से लेकर यश की लाल सिंह चड्ढा तक, इन 15 फिल्मों की रिलीज डेट्स आई सामने

    9. जयेशभाई जोरदार
    फिल्म में रणवीर सिंह और शालिनी पांडे लीड रोल कर रहे हैं। फिल्म सामाजिक मुद्दे पर है और महिलाओं की आवाज उठाते नजर आएगी। इसे 25 फरवरी 2022 को रिलीज किया जाएगा।

    अक्षय की राम सेतु से लेकर यश की लाल सिंह चड्ढा तक, इन 15 फिल्मों की रिलीज डेट्स आई सामने

    10. बच्चन पांडे
    अक्षय की इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। ये फिल्म 4 मार्च 2022 को रिलीज हो रही है।

    अक्षय की राम सेतु से लेकर यश की लाल सिंह चड्ढा तक, इन 15 फिल्मों की रिलीज डेट्स आई सामने

    11. शमशेरा
    शमशेरा एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसमें रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर मेन स्टार्स हैं और फिल्म 18 मार्च 2022 को रिलीज होगी।

    अक्षय की राम सेतु से लेकर यश की लाल सिंह चड्ढा तक, इन 15 फिल्मों की रिलीज डेट्स आई सामने

    12. भूल भुलैया 2
    भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के साथ साथ तबु भी इस फिल्म मे हैं। ये हॉरर कॉमेडी फिल्म 25 मार्च 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

    अक्षय की राम सेतु से लेकर यश की लाल सिंह चड्ढा तक, इन 15 फिल्मों की रिलीज डेट्स आई सामने

    13. केजीएफ 2
    केजीएफ के दूसरे पार्ट का काफी समय से इंतजार हो रहा था। यश स्टारर ये फिल्म आखिरकार 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हो रही है। इसमें इस बार संजय दत्त और रवीना टंडन भी नजर आएंगे।

    अक्षय की राम सेतु से लेकर यश की लाल सिंह चड्ढा तक, इन 15 फिल्मों की रिलीज डेट्स आई सामने

    14. मेडे
    अजय देवगन संग इस फिल्म में आपको अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत सिंह नजर आएंगे। अजय इसमें एक इंडियन एयरफोर्स के पायलट के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।

    अक्षय की राम सेतु से लेकर यश की लाल सिंह चड्ढा तक, इन 15 फिल्मों की रिलीज डेट्स आई सामने

    15. हीरोपंति 2
    हीरोपंति 2 में टाइगर एक बार फिर एक्शन अवतार में होंगे। वहीं उनके साथ तारा सुतारिया स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के बाद एक बार फिर नजर आएंगी। ये फिल्म 6 मई 2022 को रिलीज हो रही है।

    अक्षय की राम सेतु से लेकर यश की लाल सिंह चड्ढा तक, इन 15 फिल्मों की रिलीज डेट्स आई सामने

    इनमें से कौन कौन सी फिल्में देखने वाले हैं आप?