'राम तेरी गंगा मैली' एक्टर राजीव कपूर का निधन; रणधीर कपूर ने कन्फर्म की छोटे भाई के निधन की खबर!

    'राम तेरी गंगा मैली' एक्टर राजीव कपूर का निधन

    'राम तेरी गंगा मैली' एक्टर राजीव कपूर का निधन; रणधीर कपूर ने कन्फर्म की छोटे भाई के निधन की खबर!

    कपूर परिवार के लिए पिछला साल काफी दुःख भरा रहा। जहाँ साल की शुरुआत में राज कपूर के बेटी ऋतू नंदा ने दुनिया को अलविदा कहा, वहीं साल के बीच में राज साहब के सबसे छोटे बेटे, बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर का भी निधन हो गया। वो लम्बे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उनके जाने से कपूर परिवार ने उबरना शुरू ही किया था कि अब एक और दुखद खबर आ रही है। ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के सबसे छोटे भाई राजीव कपूर ने इस संसार को अलविदा कह दिया है। राजीव की भाभी, नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर उनके जाने की सूचना देते हुए लिखा ‘RIP’।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 58 साल के राजिव कपूर को एक बहुत बाद हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव के बड़े भाई, रणधीर कपूर ने खबर कन्फर्म करते हुए बताया, ‘मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया है। वो अब नहीं रहे। डॉक्टरों ने अपनी पूरी कोशिश की मगर वो उन्हें नहीं बचा पाए’। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं हॉस्पिटल में हूं और उनकी बॉडी मिलने का इंतज़ार कर रहा हूं’। बता दें, अपने दोनो बड़े भाइयों की तरह राजीव ने भी फिल्मों में कदम रखा था मगर उनका करियर बहुत शानदार नहीं रहा। उन्हें ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए याद किया जाता है।