टीवी पर वापस लौट रही है रामानंद सागर की रामायण, इस दिन से होगी टेलीकास्ट

    टीवी पर वापस लौट रही है रामानंद सागर की रामायण

    टीवी पर वापस लौट रही है रामानंद सागर की रामायण, इस दिन से होगी टेलीकास्ट

    देशभर में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना वायरस की वजह से एक बार फिर लॉकडाउन की स्थिति बन गई है। कुछ राज्यों में कर्फ्यू  लग गया है। ऐसे हालातों को देखते हुए अब एक बार फिर रामानंद सागर की 'रामायण'टीवी पर दिखाई जाएगी। पिछले साल लॉकडाउन में रामायण को सबसे ज्यादा बार देखा गया था।  इस बार रामायण स्टार भारत पर री-टेलीकास्ट होने जा रही है। इस बात की जानकारी स्टार भारत के सोशल मीडिया पर दी है है।

    दूसरी तरफ रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रामायण दोबारा शुरू होने पर ख़ुशी जताई है।

    बता दें,  1987 में पहली बार दूरदर्शन रामानंद सागर की रामायण दिखाई गई थी। इस पौराणिक टीवी शो को ऑडियंस से खूब प्यार मिला था। इस शो में अरुण गोविल ने राम और दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था। वहीं ललिता पवार, सुनील लहरी जैसे एक्टर्स के किरदार आज भी मशहूर है। अब इस टीवी शो को को स्टार भारत पर दिखाया जायेगा।