रामायण' ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, बन गया दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी शो

    रामायण बना दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी शो

    रामायण' ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, बन गया दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी शो

    रामानंद सागर की रामायण दूरदर्शन पर दोबारा टेलीकास्ट की जा रही है। लॉकडाउन के बीच लोगों के लिए इस पौराणिक शो से बड़ा एंटरटेनमेंट शो दूसरा नहीं है। इसलिए इतने सालों बाद आज भी लोग रामायण देखने के लिए अपने परिवार के साथ टीवी से चिपके रहते हैं। लोग राम-सीता की कहानी देख खुश हैं। अब इस सीरियल ने एक और नया रिकॉर्ड बनाया है। डीडी इंडिया की तरफ से ट्वीट कर बताया गया है कि 16 अप्रैल को रामायण सबसे ज्यादा देखे जाने वाला टीवी सीरियल बना है। इस सीरियल को 7।7 करोड़ व्यूवर्स ने देखा है जो अपने आप में बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।

    डीडी इंडिया ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

    बता दें, जनवरी 1987 से जुलाई 1988 तक चला रामयाण उस दौर में भी टीवी का नंबर 1 शो ही था।  उस समय हफ्ते में के ही एपिसोड दिखाया जाता था जिसे देखने के लिए आस-पड़ोस के लोग एक साथ आ जाते थे। उस समय इस सीरियल ने हर एपिसोड 40 लाख से ज्यादा का बिज़नस किया था जो अपने में किसी बड़े रिकॉर्ड से कम नहीं है। कई बड़े बजट की बड़ी फ़िल्में भी उस समय इतनी कमाई नहीं कर पाई। फ़िलहाल टीवी पर लव कुश की कथा उत्तर रामायण दिखाया जा रहा है जिसका आनंद सब ले रहे हैं।