रामायण के इन सीन को लेकर रामानंद सागर पर हुए थे कई कोर्ट केस, दीपिका चिखलिया ने किया खुलासा

    रामायण के इन सीन को लेकर रामानंद सागर पर हुए थे कई कोर्ट केस

    रामायण के इन सीन को लेकर रामानंद सागर पर हुए थे कई कोर्ट केस, दीपिका चिखलिया ने किया खुलासा

    रामानंद सागर की रामायण दूरदर्शन के बाद अब स्टार प्लस पर कमाल कर रही है। छोटे परदे पर दोबारा टेलीकास्ट हो कर इस शो ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस सीरियल में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभा कर खूब प्रसद्धि पाई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं दर्शकों के बीच इतनी पॉपुलैरिटी बटोरने के बाद भी इस शो के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई थी, जिस वजह से रामानंद सागर को अक्सर कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ते थे।

    रामायण में दिखाई गई अग्निपरीक्षा और धोबी वाली कहानी लेकर विवाद हुआ था। इन विषयों पर आज भी बहस होती है। इस बारे में बात करते हुए शो में दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी ने बॉलीवुड लाइफ से बात की। उन्होंने बताया कि उस समय इन सीक्वेंस को लेकर लोगों का क्या रिएक्शन होता

    रामायण के इन सीन को लेकर रामानंद सागर पर हुए थे कई कोर्ट केस, दीपिका चिखलिया ने किया खुलासा

    दीपिका कहती हैं ‘हर मदर्स डे, वुमेन्स डे पर लोग अबला नारी की बात करते हैं, मैंने कभी सीता के बारे में नहीं सुना। उसमें (रामायण) ये मौलिक अंधकार था और जब लोग सुनने के लिए तैयार नहीं होते हैं, तो यह समझाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन जब वह इसे दोबारा देख रहे हैं, तब अधिकतर लोगों को महसूस हो रहा है कि उन्होंने रामायण और धोबी की इन कहानियों को गलत समझा था। अब लोग असलियत को जान रहे हैं। हां इन सालों में अपने आप को समझाती रहीं हैं। अब, मैं महसूस करती हूं कि मेरा जीवन बहुत सरल हो गया क्योंकि लोग जानते हैं क्या हुआ था और क्यों।'

    रामायण के इन सीन को लेकर रामानंद सागर पर हुए थे कई कोर्ट केस, दीपिका चिखलिया ने किया खुलासा

    अग्निपरीक्षा को लेकर रामायण में लक्ष्मण बने सुनील लहरी कहते हैं 'मेरी सागर साहब से अग्निपरीक्षा वाले सीन को लेकर बात भी हुई थी। मैं सागर सर के पास गया और कहा कि इस सीन को क्यों किया जा रहा है? राम भगवान है और उन्हें पता है कि सीता पवित्र है, तो यह अग्निपरीक्षा क्यों? मैंने उनसे पूछा कि क्या इससे समाज में गलत संदेश नहीं जाएगा? उन्होंने इसका जवाब दिया, जो भी आपने स्क्रीन पर देखा। इसमें थोड़ा सुधार करूंगा कि इस सीन के लिए राम पर लक्ष्मण को गुस्सा आया था।'

    इन सभी सीक्वेंस का उस समय काफी विरोध हुआ था। कोर्ट में कई केस चले थे। दीपिका इस बारे में कहती हैं, 'दरअसल, धोबी की कहानी ओरिजिनल रामायण का हिस्सा नहीं थी। यह एक लोक कहानी थी। कई सालों से, यह एक कहानी में बदल गई। पापाजी(रामानंद सागर) के खिलाफ कई केस थे। जब हम उत्तर रामायण शूट कर रहे थे, वह वहां नहीं होते थे क्योंकि कोर्ट और शूट के बीच उनका आना-जाना लगा रहता था। लोगों के बीच बहुत रोष था, ऐसे  कई विद्वान थे जिन्होंने इस संस्करण को स्वीकार नहीं किया।'