रामायण में 'सुग्रीव' बने श्याम सुंदर का निधन, राम-लक्ष्मण अरुण गोविल और सुनील लहरी ने दी श्रद्धांजलि

    रामानंद सागर की रामायण में 'सुग्रीव' बने श्याम सुंदर का निधन

    रामायण में 'सुग्रीव' बने श्याम सुंदर का निधन, राम-लक्ष्मण अरुण गोविल और सुनील लहरी ने दी श्रद्धांजलि

    रामानंद सागर की रामायण अभी तक तक सबसे बेहतरीन टीवी शो माना जाता है। इस शो के सभी किरदार जैसे अमर जो गए। देश में कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में दूरदर्शन पर दोबार त्रमायण दिखाई जा रही है। लेकिन इस बीच रामायण में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर के निधन की खबर ने सभी को दुखी कर दिया है। रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर कलानी अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस बात की जानकारी राम बने अरुण गोविल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।

    रामानंद सागर की रामायण में 'सुग्रीव' बने श्याम सुंदर का निधन, राम-लक्ष्मण अरुण गोविल और सुनील लहरी ने दी श्रद्धांजलि

    अरुण गोविल श्रद्धांजलि देते हुए लिखते हैं- 'मिस्टर श्याम सुंदर के निधन की ख़बर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था। बहुत अच्छी शख़्सियत और सज्जन व्यक्ति। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'

    बता दें, 1987 में टीवी पर टेलीकास्ट हुई रामानंद सागर की रामायण को वापस देख कर सभी खुश हैं। ऑडियंस की डिमांड पर कई पुराने टीवी शोज़ को वापस लाया गया है ताकि इस लॉकडाउन के बीच सभी का मनोरंजन हो सके और लोग ओने घरों में ही रहे। रामायण सुबह और रात को 2 बार टीवी पर दिखाई जा रही है।