रणबीर और रिद्धिमा ने ऐसे मनाया मां नीतू कपूर का जन्मदिन, सेलीब्रेशन में करण जौहर भी आए नजर

    रणबीर और रिद्धिमा ने ऐसे मनाया मां नीतू कपूर का जन्मदिन

    रणबीर और रिद्धिमा ने ऐसे मनाया मां नीतू कपूर का जन्मदिन, सेलीब्रेशन में करण जौहर भी आए नजर

    नीतू कपूर ने बुधवार को अपना 63वां जन्मदिन मनाया। ऋषि कपूर के जाने के बाद आखिरकार एक बार फिर कपूर फैमिली में खुशियों को सेलीब्रेट किया गया। रणबीर और रिद्धिमा ने मां नीतू कपूर के जन्मदिन को काफी खास बना दिया। हालांकि कोरोना के कहर को देखते हुए ये सेलीब्रेशन घर पर ही हुआ और काफी कम लोग ही शामिल हुए।

    नीतू के जन्मदिन पर घर परिवार के लोग ही थे। इनके अलावा करण जौहर और फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा नजर भी आए। नीतू ने अपने जन्मदिन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें से एक फोटो में रणबीर उनके लगे लगते नजर आ रहे हैं।

    ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू ने खुद तो अपने आपको मजबूत किया ही है और अपने बच्चों को भी हौसला दिया। नीतू ने इंडस्ट्री में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार उन्होंने रणबीर कपूर स्टारर फिल्म बेशर्म में देखा गया था जोकि 2013 को रिलीज हुई थी।