रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कोरोना से ठीक होने के बाद मालदीव हुए रवाना, देखिए

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कोरोना से ठीक होने के बाद मालदीव हुए रवाना

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कोरोना से ठीक होने के बाद मालदीव हुए रवाना, देखिए

    करीब एक महीने पहले नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया था कि उनके बेटे रणबीर कपूर को कोरोना हो गया है। वहीं 2 अप्रैल को रणबीर की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की भी कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई और वो क्वारंटाइन हो गईं। दोनों अब कोरोना से ठीक हो गए हैं और उनका रिजल्ट नेगेटिव आया है। ठीक होने के बाद रणबीर घर से बाहर दिखे तो आलिया ने खुद एक फोटो शेयर कर बताया कि वो ठीक हो गई हैं। अब ये कपल छुट्टियों पर चला गया है।

    दोनों सोमवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों ने ही मैचिंग कपड़े पहने हुए थे। आलिय भट्ट ने क्रॉप टॉप के साथ ट्राउजर और एक बिन स्लीव जैकेट पहनी थी थो रणबीर कैजुअल लुक में थे। उन्होंने ब्लू जींस और व्हाइट टीशर्ट पहनी थी। रिपोर्ट्स हैं कि दोनों मालदीव के लिए रवाना हुए हैं, फिलहाल इस महामारी में स्टार्स मालदीव जाना ही पसंद कर रहे हैं।

    कल ही पता चला कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी भी मालदीव रवाना हुए हैं। वो भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। हालांकि नेटिजन्स ने इस महामारी में छुट्टियों के लिए निकलने पर ट्रोल कर दिया था।