आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस साल दिसंबर में कर रहे हैं शादी, तारीख का हुआ खुलासा

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस साल दिसंबर में कर रहे हैं शादी

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस साल दिसंबर में कर रहे हैं शादी, तारीख का हुआ खुलासा

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी-टाउन की सबसे पॉपुलर जोड़ी है। दोनों करीब दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब खबरे हैं कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। राजीव मसंद की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘ब्रहमास्त्र’ के रिलीज़ होने के बाद शादी कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि रणबीर और आलिया की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं और परिवार के बाकी लोगों को शादी की तारीख सेव करने के लिए कहा गया है।

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस साल दिसंबर में कर रहे हैं शादी, तारिख का हुआ खुलासा

    आलिया और रणबीर 2 से एक दूसरे के साथ हैं। कई जरुरी मौकों पर आलिया रणबीर और उनके परिवार के साथ खड़ी नज़र आई हैं। हाल में आलिया को रणबीर और उनकी मम्मी नीतू सिंह के साथ अरमान जैन की रिसेप्शन पार्टी में देखा गया था। अब फैंस बस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।


    वैसे इस साल फैंस इन्हें असल जोड़ी बनते देखे या ना देखे लेकिन ये फिल्म ब्रहमास्त्र में बतौर जोड़ी जरुर नज़र आने वाले हैं। दोनों साथ में पहली बार ब्रहमास्त्र में नज़र आ रहे हैं। और रिलीज़ डेट कई बार बदलने के बाद फाइनली ये फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।