रामायण: रणबीर बनेंगे राम और ऋतिक होंगे रावण, एक्टर्स ने पहली बार मेकर्स से की मुलाकात

    रामायण: रणबीर बनेंगे राम और ऋतिक होंगे रावण

    रामायण: रणबीर बनेंगे राम और ऋतिक होंगे रावण, एक्टर्स ने पहली बार मेकर्स से की मुलाकात

    हाल में खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड के हैंडसम ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर फिल्ममेकर नितेश तिवारी के साथ उनके अगले प्रोजेक्ट रामायण पर बात कर रहे हैं। ये एक मॉडर्न 3 डी रामायण होने वाली है। खबर ये भी थी कि इस मॉडर्न रामायण में ऋतिक रोशन को रावण और रणबीर को राम के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। इस प्रोजेक्ट को मधु मंटेना,अल्लू अरविंद और नामित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। अब शनिवार शाम दोनों एक्टर्स को प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। ये पहला मौका था जब दोनों एक्टर्स किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ में बातचीत के लिए शामिल हुए हो।

    रामायण जैसे प्रोजेक्ट को लेकर ये दोनों एक्टर्स की मेकर्स के साथ पहली मुलाकात थी। इस बारे में पिंकविला को सूत्र ने बताया- ‘यह ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर के साथ उनकी साथ में पहली मुलाकात थी, जो रावण और राम का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के व्यापक दृष्टिकोण और यहां तक ​​कि अगले साल के मध्य इसे फ्लोर पर ले जाने की संभावित प्लानिंग पर भी चर्चा की गई है।‘

    रामायण: रणबीर बनेंगे राम और ऋतिक होंगे रावण, एक्टर्स ने पहली बार मेकर्स से की मुलाकात

    सूत्र ने आगे ये भी बताया कि आगे आने वाले वक़्त में ऋतिक फिल्म विक्रम वेदा के हिंदी रीमेक के लिए अबू धाबी जाने वाले हैं और रणबीर लव रंजन के अगले प्रोजेक्ट और ब्रमास्त्र की शूटिंग में बिजी हो जाते। ऐसे में रामायण के दोनों एक्टर्स और मेकर्स का आपस में मिलना जरुरी था। अब ये मुलाकात हो गई है। मॉडर्न रामायण पर काम अगले साल से शुरू होगा।