रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म के लिए करना होगा लंबा इंतजार, 2023 में होगी रिलीज़

    रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म के लिए करना होगा लंबा इंतजार

    रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म के लिए करना होगा लंबा इंतजार, 2023 में होगी रिलीज़

    फिल्म मेकर लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी कॉमेडी लम्बे समय से सुर्ख़ियों में बनी हुई। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल निभा रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू होने की खबर सामने आई थी। फैंस श्रद्धा और रणबीर की जोड़ी को स्क्रीन पर साथ देखने के का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब ये इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है।

    लव रंजन फिल्म्स की तरफ से फिल्म की रिलीज़ डेट का एलान कर दिया गया है। फिल्म मेकर ने ट्विटर पर फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि ये फिल्म 26 जनवरी 2023 में थिएटर पर रिलीज़ होगी। फिल्म में रणबीर-श्रद्धा के अलावा बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में होंगी।

    बता दें, डायरेक्टर लव रंजन ने अपने करियर में 'प्यार का पंचनामा', 'प्यार का पंचनामा 2', 'छलांग', 'जय मम्मी दी' जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है। मेकर रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी के साथ कमाल करने वाले हैं। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होने वाली हैं। वहीं 'संजू' के बाद 2018 से स्क्रीन से गायब चल रहे रणबीर को देखने का इंतजार है। इसके अलावा एक्टर गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ ‘ब्रहमास्त्र’ जैसी फिल्मों में भी नज़र आने वाले हैं।