ऐ दिल है मुश्किल के 4 साल, करण जौहर ने वीडियो शेयर कर फैंस का किया शुक्रिया-देखिये

    ऐ दिल है मुश्किल के 4 साल, करण जौहर ने वीडियो शेयर कर फैंस का किया शुक्रिया-

    ऐ दिल है मुश्किल के 4 साल, करण जौहर ने वीडियो शेयर कर फैंस का किया शुक्रिया-देखिये

    साल 2016 में रिलीज़ हुई रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को आज 4 पूरे हो गए हैं। प्यार और दोस्ती को दर्शाती इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। बोज़ ऑफिस पर भी अच्छी कमाई रही। अब फिल्म के चार साल पूरे होने पर फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर कर अपनी पुरानी यादें ताजा कर ली हैं। इसके साथ ही इस फिल्म को प्यार देने वाले सभी फैंस का शुक्रियादा किया है।

    करण जौहर फिल्म के टाइटल सोंग पर एक छोटा वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है-“# 4yearsofaedilhaimushkil … प्यार का जश्न भले ही एक तरफा हो …। फिल्म को लगातार मिल रहे प्यार के लिए शुक्रिया।’ देखिये-

    बता दें, 28 अक्टूबर 2016 को रिलीज़ रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की ये फिल्म प्यार दोस्ती और मौत से जुडी थी। फिल्म में ऐश्वर्या राय, फवाद खान भी अहम किरदार में नज़र आये थे। इसके अलावा शाहरुक खान, आलिया भट्ट, लीज़ा हेडन जैसे कलाकारों ने फिल्म में कैमियो किया था। फिल्म के गाने ब्लॉकबस्टर थे कि आज भी चला दिए जाए तो आप इमोशनल हो जायेंगे। कई अवार्ड अपने नाम कर चुकी ये फिल्म आज अपने चार साल पूरे कर चुकी है।