रणबीर कपूर और आलिया भट्ट डेट पर पहुंचे न्यूयॉर्क, फैंस से फोन लेकर खुद क्लिक की सेल्फी!

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट डेट पर पहुंचे न्यूयॉर्क!

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट डेट पर पहुंचे न्यूयॉर्क, फैंस से फोन लेकर खुद क्लिक की सेल्फी!

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी इन दिनों बी-टाउन की चर्चा में बने हुए हैं। दोनों हाल ही में न्यूयॉर्क में डेट पर थे, जहां रणबीर के पिता ऋषि कपूर का इलाज भी चल रहा है। रणबीर की ऋषि और नीतू के साथ एक फैमिली फोटो भी सामने आई थी, जिसमें आलिया भट्ट भी फ्रेम में नजर आई थीं। इसके बाद ये कपल न्यूयॉर्क की सड़कों पर सैर करता नजर आया।रणबीर और आलिया को देखते ही उनके फैंस उनके पास आ गए और उन्होंने सेल्फी क्लिक कराईं। दोनों इस बात से बिलकुल भी नाराज नहीं हुए बल्कि खुद फोन लेकर दोनों ने अपने फैंस के साथ सेल्फी क्लिक की। हालांकि अब दोनों वापस इंडिया लौट आए हैं। यहां देखिए न्यूयॉर्क से लेकर इंडिया आने तक दोनों की ये खास तस्वीरें।

    न्यूयॉर्क में फैंस के साथ पल बिताते आलिया और रणबीर।

    न्यूयॉर्क में रणबीर कपूर, ऋषि कपूर और नीतू कपूर की फैमिली फोटो में आलिया भट्ट।

    इंडिया वापस लौटे रणबीर और आलिया।