रणबीर ने ऋषि कपूर की अस्थियों को किया विसर्जित, परिवार के साथ आलिया भी आईं नजर

    रणबीर ने ऋषि कपूर की अस्थियों को किया विसर्जित, परिवार के साथ आलिया भी आईं नजर

    रणबीर ने ऋषि कपूर की अस्थियों को किया विसर्जित, परिवार के साथ आलिया भी आईं नजर

    रणबीर कपूर ने रविवार को ऋषि कपूर की अस्थियां बाणगंगा में विसर्जित कर दीं। परिवार हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित करना था लेकिन प्रशासन से इजाजत नहीं मिली। रणबीर के साथ नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर भी मौजूद थीं। इनके अलावा परिवार संग आलिया भट्ट और डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी नजर आए।

    अस्थियां विसर्जन की कई वीडियो सामनें आई हैं। जिसमें रणबीर बाणगंगा के किनारे बैठकर पुजारी संग पूजा कर रहे हैं। इससे पहले ऋषि कपूर प्रार्थना सभा का आयोजन भी हुआ था हालांकि इसमें ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए।

    रिद्धिमा भी वीडियो में नजर आ रही हैं। वो ऋषि कपूर के निधन के 2 दिन बाद मुंबई पहुंच पाई थीं। उन्होंने दिल्ली से मुंबई 1400 किमी का सफर सड़क के रास्ते तय किया था।

    ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को मुंबई के एचएन फाउंडेशन अस्पताल में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान हुआ था। लॉकडाउन के कारण इसमें भी परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हो पाए थे।