रणबीर ने ही काटे थे आलिया भट्ट के बाल, करण जौहर ने किया कंफर्म

    रणबीर ने ही काटे थे आलिया भट्ट के बाल, करण जौहर ने किया कंफर्म

    रणबीर ने ही काटे थे आलिया भट्ट के बाल, करण जौहर ने किया कंफर्म

    हाल ही में आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपने मेकओवर की फोटो पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि उनके किसी करीबी ने ही उनके बाल काटे हैं। इसके बाद मीडिया में तेजी से अटकलें लगाई जानें लगीं कि रणबीर कपूर ही आलिया के हेयर स्टाइलिस्ट हैं। अब ये खबर कंफर्म की है। और किसी ने नहीं बल्कि खुद करण जौहर ने इसे कंफर्म किया है। अब तो मानेंगे ही न आप।

    दरअसल करण जौहर अपने बच्चों और मां के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव थे। जब उन्होंने बताया कि रणबीर ही आलिया के लॉकडाउन हेयरस्टाइलिस्ट हैं। यहां तक कि उन्होंने ये भी बताया कि वो रणबीर के साथ ही रह रही हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने हैप्पी प्लेस में रह रही हैं।

    आलिया भट्ट पिछले दिनों ऋषि कपूर के निधन के बाद रणबीर के साथ प्रेयर मीट और अस्थि विसर्जन में भी साथ नजर आईं थीं। दोनों को फैंस रियल में तो देख ही रहे हैं। साथ ही लॉकडाउन खत्म होने के बाद दोनों रील लाइफ में भी एक साथ नजर आएंगे। दोनों एक साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में धमाल मचाएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे बड़े स्टार भी अहम रोल मे हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।