रणबीर कपूर के 38वें बर्थडे पर बहन रिद्धिमा ने की सेलेब्रेशन की शुरुआत, शेयर किए भाई के प्यारे फोटोज!

    रणबीर कपूर के 38वें बर्थडे पर बहन रिद्धिमा ने की सेलेब्रेशन की शुरुआत

    रणबीर कपूर के 38वें बर्थडे पर बहन रिद्धिमा ने की सेलेब्रेशन की शुरुआत, शेयर किए भाई के प्यारे फोटोज!

    बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड, पॉपुलर और चहेते एक्टर्स में से एक रणबीर कपूर आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर रणबीर की बहन, रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर उनके साथ –फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया। रिद्धिमा ने जहां एक थ्रोबैक फोटो शेयर की जिसमें उनके स्वर्गीय पिता ऋषि कपूर ने उन्हें और रणबीर को गोद में उठाया हुआ है। और दूसरी फोटो शायद रिद्धिमा के 40वें बर्थडे सेलेब्रेशन की लग रही है। दोनों ही तस्वीरें बहुत प्यारी हैं।

    रणबीर कपूर के 38वें बर्थडे पर बहन रिद्धिमा ने की सेलेब्रेशन की शुरुआत, शेयर किए भाई के प्यारे फोटोज!

    रणबीर के 38वें बर्थडे सेलेब्रेशन को स्टार्ट करते हुए रिद्धिमा ने अपने भाई की कई प्यारी फोटोज को इकट्ठा किया और उनका कोलाज बनाकर अपने इन्स्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। इन तसवीरों में रणबीर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट, आलिया की बहन शाहीन भट्ट, ऋषि और नीतू कपूर, भारत साहनी, समरा साहनी और खुद रिद्धिमा हैं। फोटोज़ शेयर करते हुए रिद्धिमा ने एक छोटा मगर प्यारा कैप्शन लिखा, ‘Happiest bday AWESOMENESS! Love you so much ❤️ #mybabybrother❤️ #38andfab.

    आपको बता दें कि रणबीर कपूर आखिरी बार 2018 में अपनी ब्लॉकबस्टर हिट ‘संजू’ के साथ नज़र आए थे, जो संजय दत्त के जीवन पर आधारित थी। फिलहाल रणबीर अपनी दो धमाकेदार फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं, एक तरफ वो अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगे, तो वहीं ‘शमशेरा’ में उनके साथ संजय दत्त होंगे।