रणबीर कपूर पुलिस की खाकी वर्दी में आये नज़र, फैंस बोले रोहित शेट्टी की फिल्म

    रणबीर कपूर पुलिस की खाकी वर्दी में आये नज़र, फैंस बोले रोहित शेट्टी की फिल्म

    रणबीर कपूर पुलिस की खाकी वर्दी में आये नज़र, फैंस बोले रोहित शेट्टी की फिल्म

    बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने मुंबई में अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल में उन्हें पुलिस की खाकी वर्दी में देखा गया। रणबीर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। पहली तस्वीर में रणवीर खाकी वर्दी में पुलिस की गाड़ी के साथ खड़े नज़र आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्हें दूसरे एक्टर्स के साथ बैठा हुआ देखा जा सकता है।

    रणबीर की तस्वीर देख कर बताया जा रहा है कि ये किसी विज्ञापन के लिए शूट किया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस इसे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम' का प्रोमो बता रहे हैं।



    वैसे रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में बिजी हैं। हाल में उन्हें गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ डबिंग स्टूडियो के बाहर देखा गया था। दोनों पहली बार इस फिल्म में एक साथ नज़र आने वाले हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे एक्टर्स भी शामिल है। आयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को वैसे तो 4 दिसम्बर को रिलीज़ किया जाना है, लेकिन मौजूदा हालातों को देख कर लग रहा है कि फिल्म में और देरी हो सकती है। वैसे जो भी हो फैंस रणबीर और आलिया को साथ में बड़े परदे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।