रणबीर कपूर करने जा रहे हैं OTT डेब्यू? चार कहानियों से बनी होगी फिल्म

    रणबीर कपूर करने जा रहे हैं OTT डेब्यू?

    रणबीर कपूर करने जा रहे हैं OTT डेब्यू? चार कहानियों से बनी होगी फिल्म

    बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की गिनती इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और वर्सटाइल एक्टर्स में होती हैं। उन्होंने अभी तक के अपने करियर में शानदार फ़िल्में दी हैं। अब ऐसी खबरें हैं कि रणबीर जल्द OTT प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। ये चार कहानियों से बनी एक फिल्म होगी जिसका नाम 'ऐसा वैसा प्यार' होगा। ये चारों कहानी आपस में जुड़ी होंगी और रणबीर इसके लीड हीरो होंगे।

    ये रणबीर का पहला डिजिटल प्रोजेक्ट होगा। एक्टर के नाम पर व्यूअरशिप बढ़ाने की भी प्लानिंग की जाएगी। ये एक अनोखी फिल्म होगी जिसमें रणबीर को देखने का इंतजार हो रहा है।

    बता दें, रणबीर कपूर लंबे समय से स्क्रीन से गायब हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘संजू’ में देखा गया था। फिल्म तो सुपरहिट थी लेकिन उसके बाद एक्टर कही गायब हो गये। अब रणबीर एक साथ कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इस साल के अंत तक एक्टर गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही फैंटेसी ड्रामा फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नज़र आयेंगे। इसके अलावा लव रंजन की अगली फिल्म जिसमें रणबीर श्रद्धा कपूर के साथ दिखेंगे और वाणी कपूर के साथ ‘शमशेरा’ जैसी फ़िल्में हैं। मतलब आगे आने वाले दिनों में डबल धमाका देखने को मिलने वाला है।