रणबीर और रिद्धिमा ने मनाया माँ नीतू कपूर का 62वां बर्थडे, शाहिद कपूर ने एनिवर्सरी पर कहा पत्नी मीरा को थैंक्यू

    रणबीर और रिद्धिमा ने मनाया माँ नीतू कपूर का 62वां बर्थडे

    रणबीर और रिद्धिमा ने मनाया माँ नीतू कपूर का 62वां बर्थडे, शाहिद कपूर ने एनिवर्सरी पर कहा पत्नी मीरा को थैंक्यू

    बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं। इतने सालों में ये शायद पहला जन्मदिन होगा जब ऋषि कपूर उनके साथ नहीं होंगे। लेकिन बेटी रिद्धिमा और रणबीर कपूर ने उन्हें खूब स्पेशल फील कराया। नीतू ने बीती रात को ही अपने बच्चों के साथ मिलकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें रिद्धिमा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए माँ को आयरन लेडी बुलाया है। लम्बे समय बाद ये हंसते चेहरे देख इनके फैंस भी खुश होंगे।

    रणबीर और रिद्धिमा ने मनाया माँ नीतू कपूर का 62वां बर्थडे, शाहिद कपूर ने एनिवर्सरी पर कहा पत्नी मीरा को थैंक्यू

    वहीं दूसरी तरफ शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ अपनी शादी की 5वीं सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने देर रात पत्नी मीरा को तस्वीर और एक खूबसूरत मैसेज लिख कर उन्हें विश किया। शाहिद ने लिखा कि 5 साल यूं ही निकल गए। उन्हें अब छोटी छोटी चीज़ों में खूबसूरती नज़र आने लगी। शाहिद ने अपनी जिंदगी में आये इस बदलाव के लिए पत्नी मीरा का शुक्रियादा किया।

    बता दें, शाहिद और मीरा की पहली मुलाकात फ्रेंड के फार्महाउस पर हुई थी। बाद में जब दोनों को मिलवाया गया तो किसी ने सोचा नहीं था ये 7 घंटे लगातार बात करते रहेंगे। दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया और 7 जुलाई 2015 को परिवार की मौजूदगी में शादी हो गई। अब दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और अपने दोनों बच्चों मिशा और जैन को बढ़ा होता हुआ देख रहे हैं।