रणधीर कपूर को था छोटे भाई ऋषि कपूर की सेहत को लेकर ये बड़ा डर, दोनों भाइयों को खोने के बाद कही ये बात

    रणधीर कपूर को था छोटे भाई ऋषि कपूर की सेहत को लेकर ये बड़ा डर

    रणधीर कपूर को था छोटे भाई ऋषि कपूर की सेहत को लेकर ये बड़ा डर, दोनों भाइयों को खोने के बाद कही ये बात

    बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 30 अप्रैल 2020 को एक्टर ने मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली थी। ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे। लंबे समय तक बीमारी से जंग लड़ते ही वो हार गए। अपने चाहिते भाई चिंटू के जाने के बाद रणधीर कपूर टूट गए थे।

    रणधीर कपूर ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैंसर के बाद से वो अपने भाई चिंटू की हेल्थ को लेकर हमेशा डरे रहते थे। उन्हें डर था कि ऋषि को कभी भी कुछ भी हो सकता है। ऐसे में वो अक्सर उनसे मिलने अमेरिका भी जाया करते थे जब उनका वहां इलाज चल रहा था।

    इससे भी बड़ा दुख ये था कि इस साल फ़रवरी में एक्टर ने अपने सबसे छोटे भाई राजीव कपूर को भी खो दिया। राजीव सिर्फ 58 साल के थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनका निधन हो गया। अपने छोटे भाई को याद करते हुए रणधीर ने बताया कि वो एक महान इंसान थे, बहुत टैलेंटेड और एक वफादार दोस्त। रणधीर ने ये भी बताया कि राजीव की दो महीने की शादी ने उन्हें परेशान कर दिया था। इससे उन्होंने अपने करियर से दूरी बना ली।

    बता दें, राजीव का घर पुणे में था। लेकिन वो अपने बड़े भाई रणधीर कपूर के साथ चैम्बूर में स्थित आरके हाउस में रहते थे। लेकिन राजीव की डेथ के बाद रणधीर कपूर ने भी अपना पुश्तैनी घर छोड़ दिया है। वब वो बांद्रा में अपनी दोनों बेटियों के आसपास एक फ्लैट में रहते हैं।