कबीर सिंह के बचाव में रंगोली ने शेयर की नरगिस-राजकपूर की वीडियो, बोलीं - ये है बॉलीवुड का असली चेहरा

    कंगना की बहन ने शेयर की राज कपूर की नरगिस को पीटते हुए वीडियो !

    कबीर सिंह के बचाव में रंगोली ने शेयर की नरगिस-राजकपूर की वीडियो, बोलीं - ये है बॉलीवुड का असली चेहरा

    शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' जबसे रिलीज हुई है, तबसे इस पर महिला विरोधी होने का आरोप लग रहा है। ये मामला शांत क्या होता उससे पहले ही कबीर सिंह के डायरेक्ट ने भी थप्पड़ वाला बयान दे डाला जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई बेइंताहा प्यार करता है तो वो एक दूसरे को थप्पड़ मार सकते हैं। इस बयान के बाद उनकी भले ही कितनी आलोचना हो रही हो। लेकिन कंगना की बहन रंगोली कबीर सिंह का लगातार समर्थन कर रही हैं और यहां तक कि उन्होंने राज कपूर तक की फिल्मों पर भी सवाल उठा दिए हैं।

    दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है, जिसमें राज कपूर नरिगस को मार रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो के साथ लिखा है कि राज कपूर पहले कबीर सिंह थे। इस वीडियो को अब कंगना कही बहन रंगोली ने रीट्वीट किया और लिखा, ''राज कपूर का सबसे सेक्सिस्ट सीन, ये है बॉलीवुड का असली चेहरा. तो साउथ के मेकर के लिए ज्यादा साफ-सुथरा बनने की जरूरत नहीं है...''