कंगना की बहन रंगोली ने किया विवेक ओबेरॉय को सपोर्ट, NCW को ट्वीट कर लताड़ा !

    कंगना की बहन ने दिया विवेक ओबेरॉय का साथ, NCW को ट्वीट कर लताड़ा !

    कंगना की बहन रंगोली ने किया विवेक ओबेरॉय को सपोर्ट, NCW को ट्वीट कर लताड़ा !

    ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान से जुड़े विवाद‍ित मीम को सोशल मीड‍िया पर शेयर करने के बाद विवेक ओबेरॉय विवादों में घिर गए हैं। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने विवेक ओबेरॉय को नोटिस भेजकर जवाब माँगा था। लोगों की प्रतिक्रिया के बाद विवेक ने मंगलवार को सोशल मीडिया से इस विवादित मीम को डिलीट कर माफी मांग ली।

    पूरे मामले में विवेक ओबेरॉय की कड़ी आलोचना हुई। कई बॉलीवुड स्टार्स जैसे सोनम कपूर और उर्मिला मातोंडकर ने सोशल मीडिया पर विवेक को लताड़ा। हालांकि इन सबके बीच विवेक ओबेरॉय को कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का सपोर्ट मिला है। रंगोली 'चाइल्डिश जोक' के बहाने राष्ट्रीय महिला आयोग के एक्शन लेने पर भड़क गई और उन्होंने NCW को फ्रॉड भी करार दिया।

    कंगना की बहन रंगोली ने किया विवेक ओबेरॉय को सपोर्ट, NCW को ट्वीट कर लताड़ा !

    रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर लिखा, 'फ्रॉड @IndiaMeToo और NCW के कारण भारत में फेमिनिज्म की मौत हुई है। आरोपी हर जगह काम कर रहे हैं और खुलेआम घूम रहे हैं। लिंग भेदभाव को खुले तौर पर प्रदर्शित किया गया। यहां पर एक भद्दा मजाक किया जाता है और ये कीड़े की तरह रेंगते हुए आते हैं जैसे किसी को भी परवाह हो। कितनी शर्म की बात है।'

    रंगोली ने लिखा, 'मैं ये कभी नहीं भूलूंगी कि कैसे NCW ने एक बड़े स्टार के खिलाफ कंगना की शिकायत को लेने से मना दिया था, और अब ये इस 'चाइल्डिश जोक' के लिए लड़ रहे हैं, जबकि बहुत सारे रेप और उत्पीड़न के केस पेंडिंग पड़े हैं। #Shame'

    कंगना की बहन रंगोली ने किया विवेक ओबेरॉय को सपोर्ट, NCW को ट्वीट कर लताड़ा !

    बता दे कि सोमवार को विवेक ओबेरॉय ने एग्जिट पोल से जुड़ा एक मीम अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। मीम में ऐश्वर्या राय की सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन और आराध्या के साथ तीन तस्वीरें थीं। इसमें सलमान खान के साथ तस्वीर पर 'ओपिनियन पोल', विवेक ओबेरॉय के साथ वाली तस्वीर पर 'एग्जिट पोल' और पति अभिषेक बच्चन के साथ तस्वीर में 'रिजल्ट्स' लिखा था। इस मीम को ट्वीट करने के बाद विवेक विवादों में आ गये थे।