रंगोली चंदेल ने किया दावा, रणवीर सिंह बॉलीवुड के लिए बाहरी नहीं हैं

    रंगोली चंदेल ने किया दावा, रणवीर सिंह बॉलीवुड के लिए बाहरी नहीं हैं

    रंगोली चंदेल ने किया दावा, रणवीर सिंह बॉलीवुड के लिए बाहरी नहीं हैं

    रंगोली चंदेल अकसर ट्विटर पर किसी न किसी के पीछे पड़ी रहती हैं। इस पर उन्होंने रणवीर सिंह पर कमेंट किया है। वो और कंगना पहले भी नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड के सितारों पर निशाना साधते रहे हैं। इस बार रंगोली ने कहा है कि रणवीर बॉलीवुड से बाहर के नहीं हैं उन्होंने एक बर्थडे फोटो भी शेयर है।

    इस फोटो में उन्होंने बचपन के रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सोनम कपूर को हाईलाइट किया गया है। उनको इस फोटो के साथ ट्वीट कर रहा है कि जिन लोगों के पैरेंट्स अमीर होते हैं उनका कनेक्शन बन जाता है। इसलिए रंगोली के मुताबिक वो बाहरी लोग नहीं होते और ये सीधा निशाना उन्होंने रणवीर सिंह पर साधा है।

    इसके अलावा उन्होंने कंगना का नाम लिए बगैर बताया है कि लोग छोटे गांव से भी आते हैं जो इंग्लिश नहीं बोल सकते और छोटे स्कूल में पढ़े होते हैं। उनके पास फैंसी कपड़ों के लिए पैसे नहीं होते और उनके साथ काफी गंदे तरीके से व्यवहार किया जाता है। ऐसे लोगों को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि अधिकारों से वंचित लोगों को सशक्त किया जाए।

    वैसे नेपोटिज्म को लेकर रंगोली कई बार रणबीर, आलिया, करण जौहर और ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स को टारगेट करती रही हैं।