रणविजय सिंह और प्रियंका सिंघा दोबारा बनने वाले हैं पैरेंट्स, शेयर की गुड न्यूज!

    रणविजय सिंह और प्रियंका सिंघा दोबारा बनने वाले हैं पैरेंट्स

    रणविजय सिंह और प्रियंका सिंघा दोबारा बनने वाले हैं पैरेंट्स, शेयर की गुड न्यूज!

    रणविजय सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंघा दोबारा पैरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने ये खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। रणविजय और प्रियंका की पहले भी एक बेटी है जिसका नाम कायनात है। उनकी इस बेटी का जन्म 16 जनवरी 2017 को हुआ था।

    रणविजय ने एक फोटो शेयर करते हुए ये खबर दी है। इस फोटो में वो उनकी पत्नी और बेटी कहीं बाहर घूमने निकले हैं। रणविजय और बेटी दोनों ने उनके पेट पर हाथ रखा हुआ है और ये दिखा रहे हैं कि फैमिली में एक और मेंबर आने वाला है।

    इतना ही नहीं प्रियंका ने एक वीडियो भी शेयर की है। जिसमें वो, उनकी बेटी और रणविजय किसी वेकेशन पर हैं और पूरा एंजॉय कर रहे हैं।

    रणविजय रोडीज में जज बनकर आने के लिए काफी फेमस हैं। इसके अलावा वो समय समय पर हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी नजर आते रहते हैं। रणविजय और प्रियंका ने साल 2014 में शादी की थी।