दीपिका से अफेयर को लेकर रणवीर ने किया ये बड़ा खुलासा, 3 साल पहले ही करना चाहते थे शादी !

    दीपिका से अफेयर को लेकर रणवीर ने किया ये बड़ा खुलासा, 3 साल पहले ही करना चाहते थे शादी !

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में शादी करने के बाद अब अपने रिसेप्शन में बिजी हैं। पहले बेंगलुरु, फिर दो बार मुंबई में रिसेप्शन के बाद अब दोनों अपने तीसरे रिसेप्शन की तैयारी में हैं। जो 1  दिसंबर को मुंबई में होने वाला है। ये खास पार्टी रणवीर और दीपिका के फ़िल्मी दोस्तों के लिए रखी गई है। लेकिन इस पार्टी से पहले रणवीर ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अपने और दीपिका के रिलेशनशिप के बारे में बताया।

    3 साल पहले ही करना चाहते थे शादी

    दीपिका से अफेयर को लेकर रणवीर ने किया ये बड़ा खुलासा, 3 साल पहले ही करना चाहते थे शादी !

    रणवीर ने कहा कि वो इस रिश्ते के 6 महीने के अंदर ही समझ गए थे कि दीपिका की वही लड़की है जिसके साथ वो अपनी जिंदगी बिताना चाहते थे। वो तो 3 साल पहले ही शादी करना चाहते थे लेकिन सिर्फ दीपिका के ‘हां’ के इंतजार में थे। वो चाहते थे कि जब दीपिका शादी के लिए तैयार होंगी तभी वो शादी करेंगे। मैं चाहता था कि दीपिका ही मेरे बच्चों की माँ बने।

    इटली में शादी की वजह

    दीपिका से अफेयर को लेकर रणवीर ने किया ये बड़ा खुलासा, 3 साल पहले ही करना चाहते थे शादी !

    इटली में शादी की के बारे में रणवीर ने कहा कि ये सब दीपिका की मर्जी से हुआ है। वो लेक कोमो में शादी चाहती थी। मैं चाहता था उसकी सारी इच्छाएं पूरी हो। जैसा वो चाहती थी। शादी बिलकुल वैसे ही हुई। मैं खुश रहना चाहता हूँ, और मेरी ख़ुशी दीपिका की ख़ुशी में है।