रणवीर, राजकुमार, ऋतिक और ये एक्टर्स लॉकडाउन से पहले भी, अपनी फिल्म के लिए हो चुके हैं लॉक

    रणवीर, ऋतिक लॉकडाउन के लिए नहीं अपने रोल के लिए भी हो चुके हैं लॉक

    रणवीर, राजकुमार, ऋतिक और ये एक्टर्स लॉकडाउन से पहले भी, अपनी फिल्म के लिए हो चुके हैं लॉक

    कोरोनावायरस के कहर की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया है। लेकिन कोरोना से निपटने के लिए यही सबसे कारगर तरीका है, जिसे न चाहते हुए भी हर किसी को अपनाना पड़ रहा है। सेलेब्स ने भी इस लॉकडाउन में खुद को लॉक किया हुआ है। लेकिन इन्हीं सेलेब्स में से कुछ ऐसे दमदार एक्टर्स भी हैं जिन्होंने कभी अपने रोल के लिए खुद को ऐसे ही एक कमरे में बंद कर लिया था और अपने कैरेक्टर को खुद के अंदर उतार लिया था। यहां जानिए इन बेमिसाल एक्टर्स के बारे में।

    1. रणवीर सिंह - पद्मावत, बाजीराव मस्तानी

    रणवीर एक बार नहीं बल्कि दो बार अपने आप को कैद कर चुक हैं। पहली बार उन्होंने फिल्म बाजीराव मस्तानी (2015) के लिए खुद को जुहू के एक होटल में एक हफ्ते के लिए खुद को बंद कर लिया था। वो सिर्फ कुछ छोटे नोट्स के जरिए ही बात करते थे।
    इसके बाद फिल्म पद्मावत (2018) में अलाउद्दीन खिलजी के लिए तो उन्होंने महीने भर का वक्त लिया था, जब वो अकेले एक अपार्टमेंट में रह रहे थे। वो इस कैरेक्टर में इतना घुस गए थे कि उन्हें बाद में साइकेट्रिस्ट के पास भी जाना पड़ा था।

    रणवीर, राजकुमार, ऋतिक और ये एक्टर्स लॉकडाउन से पहले भी, अपनी फिल्म के लिए हो चुके हैं लॉक

    2. ऋतिक रोशन - काबिल

    फिल्म काबिल (2017) के लिए ऋतिक रोशन ने भी ऐसा ही किया था। वो एक फाइव स्टार होटल के रूम में रहने लगे थे और खुद को दुनिया से अलग कर लिया था। फिल्म में उन्होंने एक ब्लाइंड कैरेक्टर निभाया था, इसलिए वो अंधेरे की दुनिया को महसूस करना चाहते थे।

    रणवीर, राजकुमार, ऋतिक और ये एक्टर्स लॉकडाउन से पहले भी, अपनी फिल्म के लिए हो चुके हैं लॉक

    3. राजकुमार राव- ट्रैप्ड

    राजकुमार राव भी अपने कैरेक्टर को निभाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आपने ट्रैप्ड (2017) में राजकुमार को अंडरवेट तो देखा ही होगा। उन्होंने इस कैरेक्टर के लिए तीन हफ्ते तक अपने आप को एक रूम में कैद कर लिया था और वो सिर्फ कॉफी और गाजर की डाइट पर जिंदा थे।

    रणवीर, राजकुमार, ऋतिक और ये एक्टर्स लॉकडाउन से पहले भी, अपनी फिल्म के लिए हो चुके हैं लॉक

    4. विक्की कौशल - रमन राघव 2.0

    विक्की कौशल अपने कैरेक्टर के लिए चैलेंज लेने से कभी पीछे नहीं हटते। रमन राघव 2.0 (2016) में अपने किरदार के लिए विक्की कौशल ने अपने आप को 5 दिन तक लॉक कर लिया था, ताकि वो कैरेक्टर के डार्क साइड को समझ सकें। फिल्म में उन्होंने एक पुलिसवाले का किरदार निभाया था।

    रणवीर, राजकुमार, ऋतिक और ये एक्टर्स लॉकडाउन से पहले भी, अपनी फिल्म के लिए हो चुके हैं लॉक

    5. रणदीप हुड्डा - सरबजीत

    रणदीप हुड्डा भी अपनी एक्टिंग को एक अलग ही लेवल पर लेकर जा चुके हैं। फिल्म सरबजीत (2016) में उन्होंने 28 दिन में 18 किलो वजन कम किया था। रणदीप ने खुद को 6x4 के जेल में बंद कर लिया था। इतना ही नहीं दोनों हाथों में ढाई-ढाई किलो की हथकड़ियां भी पहनी थीं।

    रणवीर, राजकुमार, ऋतिक और ये एक्टर्स लॉकडाउन से पहले भी, अपनी फिल्म के लिए हो चुके हैं लॉक

    6. गुलशन देवैया - कैबरे

    गुलशन ने फिल्म कैबरे (2019) में एक ऐसे शख्स का रोल निभाया जिसको डिप्रेशन है और वो शराब भी बहुत पीता है। गुलशन ने इस रोल के लिए खुद को आइसोलेट कर लिया और अपनी ड्रिंक की मात्रा बढ़ा दी, ताकी वो एक शराबी लगें।

    रणवीर, राजकुमार, ऋतिक और ये एक्टर्स लॉकडाउन से पहले भी, अपनी फिल्म के लिए हो चुके हैं लॉक

    7. हर्षवर्धन राणे - तैश

    एक्टर हर्षवर्धन राणे ने बिजॉय नांबियार की फिल्म तैश के लिए खुद को मुंबई से कुछ सौ किलोमीटर दूर एक बंगले में कैद किया था। ये फिल्म साल के अंत तक 2020 में रिलीज होगी।