संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' में होंगे रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा?

    संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' में होंगे रणवीर और प्रियंका?

    संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' में होंगे रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा?

    संजय लीला भंसाली आजकल अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा मे हैं। पहले उन्होंने फिल्म 'इंशाअल्लाह' के बंद होने पर अपनी अगली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ऐलान किया जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल मे हैं। इसके बाद ही उन्होंने अपनी एक और फिल्म बैजू बावरा का भी ऐलान कर दिया। जो 2021 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसे संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है।

    गंगूबाई जो कि अगले साल रिलीज होने जा रही है, अभी उसकी पूरी स्टार कास्ट सामने नहीं आई हैं। लेकिन भंसाली की बैजू बावरा की कास्ट का नाम अभी से सामने आने लगा है। बताया जा रहा है इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं। इससे पहले रणवीर और प्रियंका एक साथ फिल्म बाजीराव मस्तानी, दिल धड़कने दो और गुंडे में नजर आए थे।

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर के करीबी सोर्स ने कहा, ''अगर रणवीर फिल्म के लिए तैयार होते हैं तो उनके लिए सिंगर और म्यूजिशियन के तौर पर और नया चैलेंज सामने होगा। ये देखना मजेदार होगा कि उनके प्यार के रूप में कौन सामने होता है - प्रियंका चोपड़ा या दीपिका पादुकोण? प्रियंका चोपड़ा ज्यादा सामने आती नजर आ रही हैं, क्योंकि उनके साथ इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त सिंगर है।''

    इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया कि बैजू बावरा में तानसेन का रोल अजय देवगन को दिया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया।