रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की सर्कस में सीटी मार गाने के कंपोजर देवी श्री प्रसाद ने दिया म्यूजिक

    सर्कस में सीटी मार गाने के कंपोजर देवी श्री प्रसाद ने दिया म्यूजिक

    रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की सर्कस में सीटी मार गाने के कंपोजर देवी श्री प्रसाद ने दिया म्यूजिक

    हाल ही में सलमान खान की फिल्म राधे का गाना सीटी मार रिलीज हुआ, लेकिन ऑरिजनली ये गाना अल्लू अर्जुन पर फिल्माया गया है और इसका दोनो ही गानों में देवी श्री प्रसाद ने म्यूजिक दिया है। देवी साउथ इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने पवन कल्याण, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन, महेश बाबू और चिरंजिवी जैसे स्टार्स की फिल्मों के लिए गाने दिए हैं।

    अब सामने आया है कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सर्कस में भी देवी श्री प्रसाद म्यूजिक कंपोज किया है। सर्कस को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''उन्होंने एक नहीं बल्कि इस कॉमेडी फिल्म के लिए दो गाने कंपोज किए हैं। एक गाना पहले ही शॉट हो चुका है, दूसरा सॉन्ग शूट होना बाकी है। जो कोई भी पहला गाना सुनेगा वो यही कहेगा कि ये चार्टबस्टर होने वाला है। ये गाना फिल्म की रिलीज के पास ही शूट होगा, कोविड की स्थिति पर निर्भर करता है।''

    रिपोर्ट के मुताबिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद को लाने का फैसला रोहित शेट्टी और भूषण कुमार का था। हालांकि फिल्म में और भी म्यूजिक कंपोजर के गाने आपको सुनने को मिलेंगे।

    फिल्म सर्कस के बारे में बात करें तो रणवीर सिंह और वरुण शर्मा फिल्म में डबल रोल मे होंगे। पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस फीमेल लीड रोल मे होंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म 31 दिसंबर 2021 को रिलीज हो सकती है।