रणवीर सिंह बनेंगे रावण? बाहुबली राइटर केवी विजयेंद्र की फिल्म सीता के लिए किया गया अप्रोच

    रणवीर सिंह इस फिल्म में बनेंगे रावण?

    रणवीर सिंह बनेंगे रावण? बाहुबली राइटर केवी विजयेंद्र की फिल्म सीता के लिए किया गया अप्रोच

    सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री धार्मिक कंटेंट पर सीरीयल या फिल्म बनाती आ रही है। इनमें सबसे ज्यादा रामायण को कई बार अलग अलग तरह से टीवी स्क्रीन और पर्दे पर दिखाया गया है। एक बार फिर आने वाले समय में आपको अलग अलग अंदाज में रामायण की कहानियां देखने को मिलेगीं।

    फिल्म आदिपुरुष, जिसमें प्रभास - राम, सैफ - रावण और कृति सेनन - सीता का रोल कर रही हैं। एक और रामायण बन रही है जिसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और महेश बाबू नजर आ सकते हैं।

    अब लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो बाहुबली फिल्म के राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद भी अपनी रामायण को अलग तरह से दिखाने वाले हैं। इस फिल्म में वो सीता के नजरिए से रामायण को दिखाएंगे। सीता के रोल के लिए करीना कपूर और आलिया भट्ट का नाम सामने है, इसके अलावा नई अपडेट ये है कि रावण के रोल के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया है।

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''सीता को बड़े स्केल पर बनाया जाएगा और ये बाहुबली जितनी बड़ी फिल्म होगी। करीना और आलिया के बीच मेन के रोल की बातचीत चल रही है, मेकर्स (डायरेक्टर अलौकिक देसाई) ने रणवीर का रावण के लिए अप्रोच किया है। हां, अगर ये होता है तो ये पहली बाहर होगा जब रणवीर और करीना साथ काम करेंगे। वो राम लीला करने वाले थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जहां तक हमें पता है बेबो और रणवीर को अपना रोल पसंद आया है और वो प्रोजेक्ट पर आगे काम करने के लिए फाइनल नैरेशन का इंतजार कर रहे हैं।''

    रणवीर सिंह की बाकी फिल्मों की बात करें तो वो फिल्म 83, जयेशभाई जोरदार और सर्कस में नजर आने वाले हैं।