रणवीर सिंह ने खराब किया बोमन ईरानी और जॉनी लीवर का लाइव, बोले- मैं बीवी की हेल्प कर रहा हूं

    रणवीर सिंह ने खराब किया बोमन ईरानी और जॉनी लीवर का लाइव

    रणवीर सिंह ने खराब किया बोमन ईरानी और जॉनी लीवर का लाइव, बोले- मैं बीवी की हेल्प कर रहा हूं

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं और लॉकडाउन में भी दोनों को काफी पॉपुलर बने हुए हैं। दोनों एक के बाद एक घर के कामों और घर में कर रहे मस्ती की पोस्ट शेयर कर रहे हैं। कभी दीपिका रणवीर की टांग खींचते हैं तो कभी रणवीर दीपिका की।

    रणवीर तो वैसे हमेशा ही मस्तमौला रहते हैं और लॉकडाउन में भी वो कुछ ऐसे ही हैं। घर में तो वो दीपिका के साथ मस्ती कर ही रहे हैं और लेकिन मंगलवार रात को उन्होंने बोमन ईरानी और जॉनी लीवर के बीच में आकर कुछ ऐसा किया कि सबकी नजरें फिर दोनों को छोड़कर रणवीर के कमेंट पर टिक गईं। रणवीर ने बीच लाइव में लिखा, ''मैं बीवी की हेल्प कर रहा हूं जॉनी सर!'' अब रणवीर की इस कमेंट का स्क्रीनशॉट काफी शेयर किया जा रहा है।

    दीपिका और रणवीर को फैंस लॉकडाउन में देखना काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे लॉकडाउन खत्म होने के बाद दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर भी नजर आएंगे। रणवीर 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड पर बनी फिल्म 83 में नजर आएंगे। वो लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव का रोल करेंगे और दीपिका उनकी पत्नी का। दोनों का फिल्म से एक लुक भी सामने आ चुका है।