बहन ऋतिका भवनानी की पार्टी में जमकर नाचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण !

    बहन ऋतिका भवनानी की पार्टी में जमकर नाचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण !

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को अभी कुछ ही दिन हुए हैं और इनकी शादी का जश्न चलता ही जा रहा है। इटली के लेक कोमो में शादी के बाद बैंगलुरू में इन दोनों की शादी का पहला रिसेप्शन हुआ था वहीं दो रिसेप्शन और बाकी हैं। इसके अलावा खुशियों को और ज्यादा बांटने के लिए रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी ने इस नयी शादीशुदा जोड़ी के नाम एक आलीशान पार्टी रखी।

    इस पार्टी में जहाँ रणवीर सिंह ग्लो करने वाली कपड़ों में अपने अतरंगी अंदाज़ में नज़र आये वहीं दीपिका का भी जवाब नहीं था। इस पार्टी में दीपिका और रणवीर दिल खोलकर नाचे और इनकी मस्ती देखकर आपका भी मन होगा कि आपको भी इस पार्टी में होना चाहिए था। देखिये इस आलीशान पार्टी की तस्वीरें यहाँ -