रणवीर-दीपिका पहली सालगिरह पर दर्शन के लिए पहुंचे तिरुपति बालाजी, देखिए तस्वीरें!

    रणवीर-दीपिका पहली सालगिरह पर दर्शन के लिए पहुंचे तिरुपति बालाजी

    रणवीर-दीपिका पहली सालगिरह पर दर्शन के लिए पहुंचे तिरुपति बालाजी, देखिए तस्वीरें!

    बॉलीवुड के सबसे डायनामिक कपल्स में शुमार किए जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। और इस खूबसूरत पड़ाव को सेलिब्रेट करने ये दोनों तिरुपति पहुँच गए हैं। रणवीर और दीपिका आज सुबह-सुबह तिरुपति के पवित्र शहर पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद मीडिया से बात भी की। 

    आपको बता दें कि मूलतः बैंगलोर की रहने वाली दीपिका पहले भी कई बार तिरुपति के बालाजी मंदिर जा चुकी हैं, लेकिन रंवर के लिए ये पहली बार है। मंदिर से इन दोनों की तस्वीर आ चुकी है और अपने बेहतरीन फैशन के लिए फेमस ये दोनों सेलेब्स पारम्परिक अन्दाज़ में बहुत शालीन नज़र आ रहे थे। मंदिर पहुँचीं दीपिका ने रेड साड़ी पहनी थी, साथ ही उन्होंने सिन्दूर भी लगाया था और भारी गहने भी पहने थे। वहीँ रणवीर ने शेरवानी पहनी थी और उसके ऊपर लाल रंग का दुपट्टा ले रखा था।

     इस तस्वीर से पहले रणवीर दीपिका का एअरपोर्ट से एक वीडियो भी आया जिसमें वो मीडिया से बात कर रहे हैं। जहाँ दीपिका ने कैमरों की तरफ सिर्फ स्माइल दी, वहीँ रणवीर ने सभी से बात करते हुए बताया कि वो पहली बार तिरुपति जा रहे हैं और बहुत एक्साइटेड हैं। 

    तिरुपति में रणवीर और दीपिका के साथ इनके पेरेंट्स भी होंगे और ये सब लोग वहां एक दिन बिताएंगे। इसके बाद कल ये कपल अमृतसर जाएगा जहाँ वो गोल्डन टेम्पल में दर्शन करेंगे।